Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    JDU की जीती हुई सीट पर BJP के दिग्गज नेता ने ठोक दिया दावा, कहा- भाजपा लड़ेगी यहां से चुनाव; इस क्षेत्र में RJD का रहा है दबदबा

    By Tarun Kumar Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Sun, 04 Feb 2024 09:23 PM (IST)

    बिहार में एनडीए सरकार अभी तक विधानसभा में बहुमत भी साबित नहीं कर पाई है। इससे पहले ही भाजपा के एक दिग्गज नेता ने बड़ा एलान कर दिया है। उनहोंने ऐसी सीट ...और पढ़ें

    पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार
    पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार

    HighLights

    1. राजनीति में कभी बड़े लक्ष्य को पाने के लिए छोटे छोटे समझौते करने पड़ते हैं- रुडी
    2. सिवान लोकसभा सीट पर भाजपा का प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेगा: रुडी

    जागरण संवाददाता, सिवान।  Bihar Political News In Hindi बिहार और बिहारियों के दूरगामी हित की रक्षा व विकसित बिहार के निर्माण के लिए भाजपा (BJP) के केंद्रीय नेतृत्व ने जदयू के साथ बिहार में पुनः गठबंधन किया है।

    उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी ने रविवार को शहर के चांप गांव स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहां कि सिवान लोकसभा सीट पर भाजपा का प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेगा।

    राजनीति में कभी कभी बड़े लक्ष्य को पाने के लिए छोटे छोटे समझौते करने पड़ते हैं। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार में बड़ी जीत हासिल करने वाले हैं। बिहार की सभी 40 लोक सभा सीट पर एनडीए के उम्मीदवार जीत दर्ज कर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करने वाले हैं।

    राजीव प्रताप रूड़ी रविवार को सिवान आए थे

    ज्ञात हो कि जदयू के साथ बिहार में पुनः गठबंधन के सिवान में पहली बार आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की पहली बैठक में उनके साथ संवाद करने के राजीव प्रताप रूड़ी रविवार को सिवान आए थे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय व संचालन महामंत्री राजेश श्रीवास्तव ने किया।

    इस मौके पर पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, लोक सभा संयोजक प्रोफेसर अभिमन्यू सिंह, भाजपा के प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान ,लाल बाबू कुशवाहा, उमेश प्रधान, हरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। बता दें कि सिवान सीट पर एक समय में राजद का दबदबा रहा है। इस सीट से फिलहाल जदयू की कविता सिंह सासंद हैं।   

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Crime: बिहार में पहले जमीन पर किया कब्जा, अब मतांतरण का दबाव; DM तक पहुंची बात तो...

    Floor Test: कल चंपई सोरेन की अग्निपरीक्षा, हैदराबाद से रांची के लिए रवाना हुए विधायक, JMM-Congress ने दिया ये नया निर्देश