Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हाथ लगा तीन साल में करोड़ों बनाने का फार्मूला, मुजफ्फरपुर के युवक की 'तरक्‍की' देख सभी चकराए

    By Ajit KumarEdited By:
    Updated: Mon, 01 Aug 2022 12:19 PM (IST)

    Muzaffarpur Crime हरियाणा के पांच विधायकों को धमकी देने में गिरफ्तार सनोज 50 लाख से अधिक की लागत से गांव में बना रहा आलीशान मकान। पड़ोस की लड़की से अं ...और पढ़ें

    हवाला कारोबार से जुड़े सनोज सहित चार को एसटीएफ ने किया था गिरफ्तार। फाइल फोटो
    हवाला कारोबार से जुड़े सनोज सहित चार को एसटीएफ ने किया था गिरफ्तार। फाइल फोटो

    मुजफ्फरपुर, जासं। हरियाणा में पांच विधायकों को धमकी देने के मामले की जांच में हवाला कारोबार से जुड़े चार आरोपितों को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया था। इसमें मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के पोखरैरा के महेश पंडित का पुत्र सनोज कुमार (26) भी शामिल है। कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले सनोज ने हाल के वर्षों में काफी पैसा जमा कर लिया है। गांव में करीब 50 लाख से अधिक की लागत से आलीशान मकान का निर्माण करवा रहा है। चारपहिया वाहन भी खरीदा है।

    बहन के खाते पर हाथ साफ करने के बाद लगी आदत

    गांव में छोटी दुकान खोलकर आधार कार्ड के जरिए राशि निकासी का काम करते-करते सनोज ने साइबर फ्राड में महारत हासिल कर ली। करीब तीन साल पहले उसने पहली बार चचेरी बहन के खाते पर हाथ साफ किया। 40 हजार रुपये की निकासी कर ली। बवाल हुआ तो राशि वापस कर दी, मगर वह समझ गया था कि कैसे रातोंरात अमीर बना जा सकता है।

    बेटे के जन्‍म पर बड़ी पार्टी का किया आयोजन

    ग्रामीणों ने बताया कि सनोज इंटर पास कर स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। पिता गांव में बिजली मिस्त्री का काम करते थे। वर्तमान में गुजरात के एक थर्मल प्लांट में काम कर रहे हैं। गांव पर बड़ा भाई, पत्नी व मां रह रहे हैं। पिछले साल पड़ोस की एक लड़की को भगाकर उसने शादी कर ली। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। वहीं, अंतरजातीय शादी के कारण तनाव बढ़ा तो उसने गांव छोड़ दिया।

    इसी बीच मीनापुर पानापुर के साइबर फ्राड गिरोह से जुड़े एक शातिर से संपर्क हुआ। उसके बाद वह साइबर फ्राड करने लगा। इसमें वह बड़ा-बड़ा हाथ मारने लगा। बताया जा रहा कि पिछले सप्ताह उसे पुत्र हुआ। इस पर कोल्हुआ में बड़ी पार्टी का भी आयोजन किया था। अहियापुर कोल्हुआ में वह करीब 15 हजार रुपये महीने पर किराये का मकान ले रखा था। मोबाइल फोन ट्रेस कर हरियाणा एसटीएफ ने उसे यहीं से गिरफ्तार किया था।

    खबरें और भी