Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SELFIE लेने कहीं भी चले जाते, कुछ भी करने लगते हैं तो बिहार की ये दो घटनाएं आपको लाख बार सोचने को विवश करेंगीं

    By Ajit KumarEdited By:
    Updated: Mon, 01 Aug 2022 10:50 AM (IST)

    SELFIE Craze सोशल मीडिया ने लोगों में सेल्फी का क्रेज काफी बढ़ा दिया है। इसके लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं। यदि आप भी उनमें से हैं त ...और पढ़ें

    युवाओं में सेल्फी को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है। प्रतीकात्मक फोटो
    युवाओं में सेल्फी को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है। प्रतीकात्मक फोटो

    मुजफ्फरपुर, आनलाइन डेस्क। तकनीक के बदलाव ने लोगों के शौक काे भी परिवर्तित कर दिया है। सेल्फी इसका उदाहरण है। युवाओं में इसका क्रेज सिर पर चढ़कर बोल रहा है। यदि आप भी इस तरह का शौक रखते हैं तो बिहार के दरभंगा व मुजफ्फरपुर की घटनाएं आपकी आंखें खोल देंगी। जहां एक दोस्त ने अपने साथी को घर से सेल्फी बनाने के बहाने बुलाया और गोली मार दी। वहीं दूसरी घटना मुजफ्फरपुर के कुढ़नी से है। जहां नहर में नहा रहा एक छात्र सेल्फी लेने के क्रम में डूब गया। अब उसके स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

    घर से बुलाकर गोली मार दी

    पहले दरभंगा की बात। यहां के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में अभंडा स्थित कृष्णानगर में स्व. पप्पू साह के पुत्र राहुल कुमार (17) को उसके दोस्त श्रवण यादव ने गोली मार दी। कहा जा रहा है कि यह घटना लेन-देन के विवाद में हुई है। राहुल को उसके दोस्त चंदन ने सेल्फी लेने के लिए घर से बुलाया और एक स्कूल के पास ले गए। वहां से पहले से ही श्रवण यादव था। उसने राहुल को नजदकी से गोली मार दी। उसके बाद उसे बाइक पर लादकर घर तक छोड़ गया। अभी वह डीएमसीएच में इलाजरत है। आपरेशन कर गोली निकाल दी गई है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर थानाध्यक्ष ने जांच करना शुरू कर दिया है। आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

    सेल्फी लेने के चक्कर में गई जान

    दूसरी घटना मुजफ्फरपुर से है। यहां दोस्तों के साथ नहाने गया छात्र डूब गया। मनियारी थाने के माधोपुर सुस्ता निवासी विशाल शेखर अपने दोस्तों राजू कुमार व रोहित कुमार के साथ माधोपुर के पास नहर में स्नान करने गया था। विशाल व राजू कुमार नहर में स्नान करने लगे। इसी दौरान दोनों सेल्फी ले रहे थे। दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देख रोहित ने शोर मचाया। इस पर ग्रामीण पहुंचे और दोनों को बचाने में जुट गए। ग्रामीणों ने राजू को तो बचा लिया, लेकिन विशाल शेखर की मौत हो गई। उसके शव को नहर से निकला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी होते ही स्वजन में कोहराम मच गया। वहीं मौके पर भी ग्रामीणों की भीड़ जुटी। बताते हैैं कि वह कक्षा 11 का छात्र था। पूर्व समिति सदस्य उमेश राज व पूर्व मुखिया अनिल पासवान ने घटना की पुष्टि की है।