श्रावणी मेला ऐप से घर बैठे करें बाबा गरीबनाथ के दर्शन, प्रचार करने वाले क्रिएटर्स को मिलेगा इनाम
Baba Garibnath Live Darshan: मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम के श्रद्धालुओं के लिए 'श्रावणी मेला ऐप' लॉन्च किया गया है, जिससे घर बैठे लाइव दर्शन और वर् ...और पढ़ें

प्रचार-प्रसार करने के लिए डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Shravani Mela App Muzaffarpur: सावन के पवित्र महीने में मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।
अब श्रद्धालु अपने मोबाइल में 'श्रावणी मेला ऐप' डाउनलोड कर घर बैठे बाबा गरीबनाथ के लाइव दर्शन और वर्चुअल पूजा कर सकेंगे। नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रशासन ने ऐप का दायरा बढ़ाने के लिए कमर कस ली है।
नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी कार्यालय स्थित आईसीसीसी भवन में ऐप का लाइव डेमो दिया। उन्होंने ऐप की प्रमुख विशेषताओं और उपयोग की पूरी प्रक्रिया समझाई।
ऐप के जरिए श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में मिलने वाली सभी नागरिक सुविधाओं की पल-पल की जानकारी भी आसानी से मिल सकेगी।
ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर आयुक्त ने सोशल मीडिया क्रिएटर्स के साथ संवाद करते हुए 'श्रावणी मेला ऐप रील प्रतियोगिता' और 'रेफरल अभियान' की आधिकारिक घोषणा की, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे डाउनलोड कर सकें।
प्रतियोगिता के तहत क्रिएटर्स को ऐप की खूबियों पर रील बनाकर शेयर करनी होगी। सर्वाधिक व्यूज, लाइक्स और शेयर के आधार पर हर हफ्ते मेडल व सर्टिफिकेट दिए जाएंगे।
मेला समाप्ति पर ओवरऑल विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 5000 रुपये, द्वितीय 3000 रुपये और तृतीय पुरस्कार 2000 रुपये नकद दिया जाएगा।
ऐप में व्यक्तिगत रेफरल कोड की सुविधा भी दी गई है। क्रिएटर्स अपना रेफरल कोड जनरेट कर फॉलोअर्स के साथ साझा कर सकते हैं। जिस क्रिएटर के रेफरल कोड के जरिए सबसे ज्यादा लोग श्रावणी मेला ऐप डाउनलोड करेंगे, उसे मुजफ्फरपुर नगर निगम की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।