यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
KK Pathak का पीछा नहीं छोड़ रहा गाली-गलौज का मामला, महिला टीचर के पति ने कोर्ट में दाखिल किया परिवाद
केके पाठक के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। इसमें शिक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कथित अभद्र भाषा का प्रयोग कर प्रताड़ित करने का आर ...और पढ़ें

HighLights
- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभद्र भाषा के प्रयोग का आरोप।
- अहियापुर थाना के छीट भगवतीपुर निवासी विनोद कुमार ने दाखिल किया परिवाद।
- कोर्ट ने इसकी सुनवाई के लिए चार मार्च की तय की तिथि।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पंकज कुमार लाल के कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। इसमें शिक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कथित अभद्र भाषा का प्रयोग कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
यह परिवाद एक शिक्षिका के पति व अधिवक्ता अहियापुर थाना के छीट भगवतीपुर निवासी विनोद कुमार ने दाखिल किया है। कोर्ट ने परिवाद को सुनवाई पर रखा है। इसके लिए चार मार्च की तिथि तय की गई है।