Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में एक साल तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर एसटीएफ के शिकंजे में फंस गया टॉप-10 बदमाश अक्षय

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 01:16 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहा टॉप-10 बदमाश अक्षय कुमार आखिरकार बिहार एसटीएफ द्वारा सोनपुर रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया गया। वह स ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    HighLights

    1. टॉप-10 बदमाश अक्षय कुमार सोनपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार।

    2. सीएसपी लूट मामले में 1.72 लाख रुपये का आरोपी।

    3. पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम उजागर।

    संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर । बिहार में मुजफ्फरपुर जिले की पुलिस को लंबे समय तक चकमा देने वाला टॉप-10 बदमाश अक्षय कुमार आखिरकार बिहार एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया।

    ग्राहक सेवा केंद्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात के बाद से फरार चल रहा अक्षय लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। जिला पुलिस की पकड़ से दूर रहने वाला यह बदमाश आखिर सोनपुर रेलवे स्टेशन के पास एसटीएफ के सटीक ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया गया। अब उससे पूछताछ के आधार पर उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है।

    सोनपुर रेलवे स्टेशन के पास दबोचा

    बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोनपुर रेलवे स्टेशन के समीप छापेमारी की। इस दौरान मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहा था।

    सीएसपी में की थी 1.72 लाख की लूट

    पुलिस के अनुसार 15 मई 2025 को करजा थाना क्षेत्र में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में अक्षय ने अपने साथियों के साथ हथियार के बल पर 1.72 लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के बाद से वह फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

    दो थानों में दर्ज हैं संगीन मामले

    अक्षय कुमार के खिलाफ करजा और बरूराज थाना में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में भी शामिल किया गया था।

    खबरें और भी

    पूछताछ में उगले कई राज

    पुलिस पूछताछ में अक्षय ने अपने कई सहयोगियों के नाम बताए हैं। उसकी निशानदेही पर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से लूट गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है।

    गिरोह के नेटवर्क की जांच

    एसटीएफ और जिला पुलिस अब अक्षय के आपराधिक नेटवर्क, अन्य लंबित मामलों और उसके सहयोगियों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ से कई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

    • मुजफ्फरपुर में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के सीएसपी से लूट में टाप टेन बदमाश अक्षय सोनपुर से गिरफ्तार
    • गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध मुजफ्फरपुर जिला के करजा एवं बरूराज थाना में लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज
    • पूछताछ में उसने और कई साथियों के नाम बताए, पुलिस टीम उसकी निशानदेही पर कई जगहों पर कर रही छापेमारी

    यह भी पढ़ें- हरियाणा से भागकर मुजफ्फरपुर में छिपा था नशा तस्कर, एसटीएफ ने ऐसे दबोचा

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर का मोस्ट वांटेड गोलू चौधरी गिरफ्तार, एसटीएफ ने दानापुर में दबोचा