Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Land News: जमीन के रिकॉर्ड और सर्वे को लेकर बिहार सरकार एक्टिव, विजय सिन्हा ने दे दिया ये आदेश

    By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Thu, 04 Jul 2024 08:58 AM (IST)

    बिहार सरकार जमीन के रिकॉर्ड और सर्वे को अपडेट रखने के लिए प्रयासरत है। डिप्टी सीएम ने इस ओर कई कदम भी उठाए हैं। विजय सिन्हा ने कहा है कि भू-सर्वेक्षण ...और पढ़ें

    जमीन रिकॉर्ड और सर्वे को लेकर डिप्टी CM विजय सिन्हा एक्टिव (फोटो- जागरण)
    जमीन रिकॉर्ड और सर्वे को लेकर डिप्टी CM विजय सिन्हा एक्टिव (फोटो- जागरण)

    HighLights

    1. बिहार सरकार जमीन के रिकॉर्ड और सर्वे को लेकर एक्टिव हो गई है।
    2. डिप्टी CM ने कहा है कि सर्वे और रिकॉर्ड को अपडेट रखा जाएगा।
    3. विजय सिन्हा ने कहा कि राजस्व से संबंधित कामकाज सुलभ होंगे।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Land Survey And Record जिले में भू-सर्वेक्षण और भू-अभिलेखों को अपडेट रखने में तेजी आएगी। राजस्व से संबंधित कामकाज सुलभ होंगे। उक्त बातें बुधवार को लंगट सिंह कॉलेज में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान कहीं।

    कुल 416 कर्मी व पदाधिकारियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया। इसमें 356 अमीन, 25 लिपिक, 22 कानूनगो और 13 सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी शामिल रहे। इन सभी की नियुक्ति संविदा पर हुई है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इनके प्रशिक्षण में तेजी लाई जाए।

    उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    विजय सिन्हा ने कहा कि गांवों में भूमि विवाद के कारण ही लोगों के बीच अधिकांश लड़ाई-झगड़ा होता है, इसलिए आपसी विवाद को दूर करने, भू-सर्वेक्षण एवं भू-अभिलेख को अपडेट करने की प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने तथा अधिकारियों एवं कर्मियों के अभाव की समस्या को दूर करने हेतु पर्याप्त मात्रा में नियुक्ति की गई है।

    नई शिक्षा नीति के साथ हर संस्थान को अपडेट होने की जरूरत : विजय सिन्हा

    उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुसार आज हर शैक्षणिक संस्थान को अद्यतन (अपडेट) होने की जरूरत है। इसके बाद ही 21वीं सदी में विकसित भारत का सपना साकार हो सकेगा। कहा, पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं जब तक बिहार विकसित नहीं होगा तब तक राष्ट्र विकसित नहीं हो सकता। वे बुधवार को लंगट सिंह महाविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

    खबरें और भी

    'नकारात्मक शक्तियां हमारे बच्चों के...'

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शैक्षणिक संस्थानों के कैंपस को विकारों से मुक्त करने की जरूरत है। नकारात्मक शक्तियां हमारे बच्चों के मन-मस्तिष्क को प्रदूषित कर रही हैं। कैंपस को नशा, अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्त बनाना होगा। उन्होंने कालेज के स्वर्णिम अतीत से प्रेरणा लेकर जन भागीदारी से पुराने गौरव को स्थापित करने पर बल दिया।

    राष्ट्रीय स्तर पर लंगट सिंह कॉलेज के अवदानों की चर्चा करते हुए उन्होंने राजेंद्र प्रसाद, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर, आचार्य जेबी कृपलानी जैसे मनीषियों के कृतित्व पर प्रकाश डाला।

    ये भी पढ़ें- Akhilesh Singh: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ F.I.R दर्ज, 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप

    ये भी पढ़ें- KK Pathak: केके पाठक को बनाया गया राजस्व बोर्ड का अध्यक्ष सह सदस्य, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना