विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहारशरीफ के पॉश इलाके में युवक का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

Published: Mon, 19 Oct 2026 03:46 PM (IST)

बिहारशरीफ के पॉश इलाके में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक राहुल के परिजनों ने उसके ...और पढ़ें

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। फोटो जागरण

घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। फोटो जागरण

HighLights

  1. बिहारशरीफ में युवक का शव बरामद हुआ।

  2. परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया।

  3. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, बिहार शरीफ (नालंदा)। बिहारशरीफ शहर के पॉश इलाके में अहले सुबह युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बिहार थाना क्षेत्र के श्रम कल्याण केंद्र के पास की है।

मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।परिजनों के मुताबिक, मृतक राहुल ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

वह सुबह ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की।

वहीं, सुबह श्रम कल्याण केंद्र के पास एक सुनसान जगह पर राहुल का शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों ने यह भी बताया कि राहुल सूखे नशे का आदी था।

जिस जगह पर उसका शव बरामद हुआ, वहां नशीले पदार्थों के इंजेक्शन भी देखे गए हैं।परिजनों ने कहा कि उसके दोस्तों ने कुछ पहले ही जान से मारने की धमकी भी दी थी।

हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर: बीच बाजार में नाबालिग की मांग भरने का प्रयास, युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया  

यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में लूट की बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों संग 10 बदमाश दबोचे गए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।