Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार: मां ने पढ़ाई के लिए डांटा तो 13 साल के इकलौते बेटे ने खाया जहर, बुझ गया घर का चिराग

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 03:33 PM (IST)

    बेन थाना क्षेत्र के करजारा गांव में पढ़ाई को लेकर मां की डांट से क्षुब्ध होकर एक 13 वर्षीय किशोर करण राज ने सल्फास की गोली खा ली। गंभीर हालत में सदर अ ...और पढ़ें

    मां ने पढ़ाई के लिए डांटा तो 13 साल के इकलौते बेटे ने खाया जहर (AI Generated Image)

    मां ने पढ़ाई के लिए डांटा तो 13 साल के इकलौते बेटे ने खाया जहर (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बेन। बेन थाना क्षेत्र के करजारा गांव में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां पढ़ाई के लिए मां और स्वजन की डांट से आहत होकर एक 13 वर्षीय किशोर ने सल्फास की गोली खा ली।

    गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ लाया गया, जहां डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

    किशोर करजारा गांव निवासी टुनटुन प्रसाद के 13 वर्षीय इकलौते पुत्र करण राज है। इकलौते बेटे की मौत के बाद स्वजन में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

    ननिहाल से लौटने पर लगी थी डांट

    स्वजन ने बताया कि वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके पिता टुनटुन प्रसाद गुजरात के सूरत में एक निजी कंपनी में नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बताया जाता है कि रविवार को करण पास के ही जनहारो गांव स्थित अपने ननिहाल गया था।

    वहां से लौटने के बाद मां ने उसे पढ़ाई पर ध्यान न देने को लेकर डांट-फटकार लगाई थी। मां की डांट से क्षुब्ध होकर वह चुपचाप अपने कमरे में चला गया।

    रात में जब मां उसे खाना खाने के लिए बुलाने गई, तो पढ़ाई को लेकर दोबारा दोनों के बीच कहासुनी हुई और घर के अन्य सदस्यों ने भी उसे डांट दिया।

    सुबह स्कूल जाने से मना करने पर फिर बिगड़ा माहौल

    सोमवार की सुबह करण देर तक सोता रहा। जब वह जगा, तो उसने स्कूल और कोचिंग जाने से मना कर दिया। इस बात पर सुबह एक बार फिर मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे कड़ी फटकार लगा दी। लगातार मिल रही डांट से आहत होकर किशोर ने घर में रखी सल्फास की गोली खा ली।

    कुछ ही देर बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह छटपटाने लगा, तो स्वजन को अनहोनी का अहसास हुआ। आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

    खबरें और भी

    बेन थाना प्रभारी रवि राजकुमार ने बताया कि अस्पताल प्रशासन के माध्यम से घटना की सूचना मिली है। हालांकि, अभी तक स्वजन की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लिखित आवेदन प्राप्त होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।