Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नालंदा: जहरीले सांप ने छीनी दो मासूमों की जिंदगी, 24 घंटे में उठी सगे भाई-बहन की अर्थी

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 05:19 PM (IST)

    पावापुरी के अस्पताल में इलाज के दौरान सर्पदंश से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। नवादा जिले के लखौरा गांव निवासी चिंटू (12) और सरस्वती (8) को घर में सोते सम ...और पढ़ें

    जहरीले सांप ने छीनी दो मासूमों की जिंदगी, 24 घंटे में उठी सगे भाई-बहन की अर्थी

    जहरीले सांप ने छीनी दो मासूमों की जिंदगी, 24 घंटे में उठी सगे भाई-बहन की अर्थी

    HighLights

    1. सर्पदंश से पावापुरी अस्पताल में सगे भाई-बहन की मौत।

    2. नवादा के लखौरा गांव के चिंटू और सरस्वती थे मृतक।

    3. घर में सोते समय जहरीले सांप ने डसा था बच्चों को।

    संवाद सूत्र, गिरियक। भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (विम्स) पावापुरी में इलाज के दौरान सर्पदंश के शिकार सगे भाई-बहन की मौत हो गई। मृतक नवादा जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम बेलदारी लखौरा गांव निवासी संजय चौहान के 12 वर्षीय पुत्र चिंटू कुमार एवं 8 वर्षीय सरस्वती कुमारी के रूप में हुई है। दोनों लखौरा गांव निवासी संजय चौहान के पुत्र-पुत्री थे।

    स्वजन ने बताया कि दोनों भाई-बहन रात में घर के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। कुछ देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में स्वजन उन्हें इलाज के लिए भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों का उपचार शुरू किया।

    इलाज के दौरान पहले बुधवार को सरस्वती कुमारी की मौत हो गई, जबकि गुरुवार सुबह चिंटू कुमार ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

    सहायक थाना पावा पुरी के थाना अध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने बताया कि नवादा जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिम बेलदारी लखौरा गांव निवासी संजय चौहान के 12 वर्षीय पुत्र चिंटू कुमार की आज सुबह डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। वहीं, 1 दिन पहले उसकी 8 वर्षीय बहन की भी मौत हो गई है।

    खबरें और भी

    अस्पताल में मृतक बच्चें के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। गांव में 24 घंटे में भाई-बहन की अर्थी उठने से हर किसी की आंखें नम हो गईं। बरसात के मौसम में सर्पदंश की इस घटना ने ग्रामीणों को भी झकझोर कर रख दिया।