नालंदा में जनगणना 2027 की तैयारियां जोरों पर, 2 मई से घर-घर जाकर किया जाएगा सर्वे
बिहारशरीफ में जनगणना 2027 की तैयारी तेज है। मास्टर ट्रेनर फील्ड ट्रेनर को प्रशिक्षित कर रहे हैं, जो बाद में पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को प्रशिक्षण देंग ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। जिले में जनगणना को ले मास्टर प्रशिक्षक लगातार फील्ड ट्रेनर को प्रशिक्षित कर रहे हैं। इसके बाद फील्ड ट्रेनर ट्रेनिंग लेने के बाद अपने चार्जों में पर्यवेक्षकों तथा प्रगणक को प्रशिक्षित करेंगे। यह जानकारी गुरुवार को जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह अपर जिला जनगणना पदाधिकारी नवल किशोर रजक ने दी।
उन्होंने बताया कि वैसे तो अभी जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण का सिलसिला लगातार चल रहा है। जब पर्यवेक्षक तथा प्रगणक का प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा तो वे आगामी 2 से 31 मई तक जिले के सभी घरों में स्वत: जाकर 34 प्वाइंट जो जनगणना के लिए निर्धारित किए गए हैं उसके संबंध में जानकारी एकत्रित करेंगे।
लेकिन उसके पहले पहली बार 17 अप्रैल से एक मई के बीच स्व गणना एक विशेष पोर्टल (सीएमएमएस) द्वारा कोई भी आम नागरिक अपने परिवार का संपूर्ण ब्योरा के अतिरिक्त जो अधिसूचित प्रश्न है जैसे मकान निर्माण में उपयोग किए गए सामग्री, मकान का उपयोग परिवार के कितने सदस्य कर रहे, परिवार के मुखिया का नाम, लिंग, उपयोग किए जाने वाले साधन, प्रकाश व ईधन में उपयोग किए जाने वाले लकड़ी,कोयला व एलपीजी आदि की जानकारी देनी होगी।
वहीं घर में शौचालय है कि नहीं, पानी कैसे उपलब्ध होता है। नाबदान का पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज है कि नहीं, परिवार में साइकिल, मोटरसाइकिल, कार, जीप, टेलिविजन, कंप्यूटर तथा मोबाइल आदि के अलावा मुख्य अनाज जिसको भोजन के रूप में उपयोग करते हैं उसके बारे में जानकारी देनी होगी।