Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Durga Puja 2023: विजयादशमी तक सड़क किनारे मांस, मछली, मुर्गा और अंडे नहीं बिकेंगे, आदेश नहीं मानने पर होगी यह कार्रवाई

    By MANOJ KUMAREdited By: Mukul Kumar
    Updated: Tue, 17 Oct 2023 04:17 PM (IST)

    15 अक्टूबर से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू हो चुकी है। बिहार के लगभग हर जिले में भव्य पंडाल का निर्माण हो रहा है। ऐसे में प्रशासन भी पूरी तरह से सख् ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. शहर वासियों की मांग पर यह कार्रवाई
    2. आदेश की अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई

    संवाद सहयोगी, राजगीर। बिहार के पर्यटन स्थल से मशहूर राजगीर में इस बार दशहरा को लेकर नवरात्रि के दौरान शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और मार्ग पर खुलेआम बिक्री हो रहे मांस, मछली, अंडा और मुर्गा की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। राजगीर एसडीएम ने प्रतिबंध लगाया है।

    सभी दुकानें पर्दे में रहकर करेंगे अपना व्यवसाय 

    यह प्रतिबंध विजयादशमी तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने बताया कि शहर वासियों की मांग पर यह कार्रवाई की गई है। जिसके तहत विजयादशमी तक सड़क किनारे खुले में की जा रही मांस, मछली, अंडा और मुर्गी की बिक्री वाली दुकान लगाए जाने पर पाबंदी रहेगी।

    इस प्रकार के सभी दुकानें पर्दे में रहकर अपना व्यवसाय करेंगे। अगर उन्होंने इस आदेश की अवहेलना की और खुले में बिक्री करते पाए गए तो उन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

    थानाध्यक्ष को भी किया गया निर्देशित 

    इसके लिए राजगीर थानाध्यक्ष को भी निर्देशित किया गया है। उन्होंने आगे स्पष्ट करते हुए कहा कि इस आदेश के तहत किसी के व्यवसाय पर प्रतिबंध नहीं लगाई गई है। बल्कि पर्दे में रहकर व्यवसाय करने के लिए प्रेरित किया गया है। बता दें कि इससे पहले प्रशासन की तरफ से दुर्गा पूजा में डीजे के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई गई थी।

    यह भी पढ़ें- Bihar News: दुर्गा पूजा के पंडालों में DJ बजाने पर रहेगी रोक, ड्रोन से निगरानी करेगी पुलिस; जान लें जरूरी नियम

    यह भी पढ़ें- क्या दुर्गा पूजा पर बिगड़ेगा मौसम? सुबह के कोहरे के साथ बदलाव शुरू, दो दिनों में मानसून की विदाई

    खबरें और भी