Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Women's Day 2025: PM मोदी के एक्स हैंडल से नालंदा की अनीता देवी ने साझा की सक्सेस स्टोरी, कहा- मैं कर सकती हूं तो...

    Updated: Sat, 08 Mar 2025 12:14 PM (GMT+05:30)

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाएं पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट के माध् ...और पढ़ें

    नालंदा जिले की सफल महिला उद्यमी अनीता देवी
    नालंदा जिले की सफल महिला उद्यमी अनीता देवी

    HighLights

    1. महिला अचीवर्स ने पीएम मोदी के X हैंडल पर शेयर की अपनी सक्सेस स्टोरी
    2. नालंदा की महिला उद्यमी अनीता देवी ने बताई अपने सफलता की कहानी
    3. उद्यमी अनीता देवी ने महिलाओं से की आत्मनिर्भर बनने की अपील

    विद्या सागर, पटना। International Women's Day 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट को विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाएं संभाल रही हैं। इस क्रम में नालंदा जिले की महिला उद्यमी अनीता देवी ने अपने संघर्ष व सफलता की कहानी पीएम मोदी के एक्स हैंडल पर शेयर की हैं। नालंदा जिले के अनंतपुर गांव की रहने वाली अनीता ने वर्ष 2016 में खुद स्वरोजगार करने का निर्णय लिया।

    9 साल पहले शुरू की कंपनी

    9 साल पहले अनीता ने माधोपुर फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की स्थापना की। आज मशरूम उत्पादन के जरिए वे अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहीं हैं।

    अनीता ने प्रधानमंत्री के एक्स हैंडल के माध्यम से बताया कि मैंने न सिर्फ कंपनी की स्थापना कर अपनी राह आसान की है, बल्कि सैकड़ों महिलाओं को रोजगार के अवसर देकर आत्मनिर्भर भी बनाया है।

    माधोपुर फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड में अनीता देवी अन्य लोगों के साथ।

    सस्ती दरों पर किसानों को भी उपलब्ध कराती हैं सामान

    अनीता देवी ने बताया कि अब मेरी कंपनी किसानों को खाद, बीज और कीटनाशक जैसी जरूरी चीजों को भी सस्ती दरों पर उपलब्ध कराती है। आज इस कंपनी में काम करने वाली सैकड़ों महिलाओं को, आजीविका के साथ स्वाभिमान का जीवन भी मिल रहा है।

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से लिया प्रशिक्षण

    अनीता बताती हैं कि बिहार सरकार की जीविका परियोजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की मदद से मैंने मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद मैंने सैकड़ों महिलाओं को भी मशरूम की खेती से जोड़ा है। अब मेरा सपना है कि गांव की हर महिला अपने पैरों पर खड़ी हो।

    मखाने से जुड़े काम करने की योजना

    अभी जो मखाना बोर्ड की स्थापना का एलान हुआ है, उसके बाद मैं मखाने से जुड़े काम के बारे में भी सोच रही हूं। मेरे साथ काम करने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनते देखना मेरी सबसे बड़ी खुशी है।

    खबरें और भी

    मैं मानती हूं कि आर्थिक स्वतंत्रता ही महिलाओं के सम्मान और सामाजिक स्थिति को मजबूत करती है। आज जब मेरे साथ की महिलाएं अपने परिवार के लिए कुछ अच्छा करती हैं, तो मुझे इससे सबसे ज्यादा संतोष होता है।

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से अनीता देवी ने लिया मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण।

    महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने की अपील

    अनीता का मानना है कि अगर मैं ये काम कर सकती हूं तो ये कोई भी कर सकता है। मेरा देश की सभी बहनों को यही संदेश है कि वो आत्मनिर्भर बनें और अपने साथ साथ अपने परिवार का जीवन बदलने के लिए भी काम करें। अगर आप अपनी लगन और परिश्रम से आगे बढ़ने का प्रण कर लेंगी तो दुनिया की कोई शक्ति आपको नहीं रोक पाएगी।

    ये भी पढ़ें

    Women Day 2025: बिहार में बेटियां लहरा रहीं परचम, शिक्षा से लेकर खेल के मैदान तक अपने हुनर का बजाया डंका

    Bihar Tourism: पटना वालों की बल्ले-बल्ले, दीघा घाट से लेकर इन 2 जगहों तक चलेगी स्टीमर; 5 स्टार होटल बनाने का एलान