Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नालंदा में पुलिस टीम पर हमला, ASI समेत 3 लोग हुए घायल

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 11:19 PM (IST)

    नालंदा के महमदपुर गांव में कोर्ट नोटिस तामिल कराने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें एक एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. नालंदा में नोटिस तामिल कराने गई पुलिस टीम पर हमला।

    2. एक एएसआई और दो सिपाही हमले में घायल हुए।

    3. पुलिस ने सात नामजद पर प्राथमिकी दर्ज की, एक गिरफ्तार।

    संवाद सूत्र, नगरनौसा (नालंदा)। नगरनौसा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में रविवार की शाम न्यायालय से प्राप्त नोटिस तामिला कराने पहुंची पुलिस टीम पर कथित तौर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

    घटना में एक एएसआई और दो सिपाही घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। पुलिस ने इस मामले में सात नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

    थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि गया जिले के गुरुआ थाना की पुलिस चोरी के एक मामले में आरोपित संजय कुमार को न्यायालय का नोटिस तामिला कराने महमदपुर गांव पहुंची थी।

    सहयोग के लिए नगरनौसा थाना की पुलिस भी साथ गई थी। इसी दौरान पुलिस और आरोपित पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस का आरोप है कि आरोपित के स्वजन ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे एएसआई राजेश यादव समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    एएसआई राजेश यादव के बयान पर थाना में संजय कुमार, सावन राज उर्फ फंटूश, यशु कुमार उर्फ लोला उर्फ जितेंद्र कुमार सहित सात नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    पुलिस ने सावन कुमार उर्फ फंटूश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    वहीं, आरोपित पक्ष का कहना है कि पुलिस ने घर में घुसकर बदसलूकी की और मारपीट की। उनका दावा है कि पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी उनके पास मौजूद है।

    इस संबंध में नालंदा के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- अररिया में फर्जी ITR से करोड़ों का लोन, बैंक ऑफ बड़ौदा ने 46 पर दर्ज कराया केस