नालंदा में बेखौफ बदमाशों का तांडव, बीज कारोबारी को बंधक बनाकर 1 करोड़ की डकैती; गहने-कैश लेकर फरार
नालंदा के बिहारशरीफ में दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोहल्ले में एक बीज कारोबारी के घर डकैती हुई। 10-12 नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर करी ...और पढ़ें

विलाप करती महिलाएं।
HighLights
बिहारशरीफ में बीज कारोबारी के घर डकैती की वारदात।
हथियारबंद 10-12 बदमाशों ने 1 करोड़ रुपये लूटे।
पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे।
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित घनी आबादी वाले देवीसराय मोहल्ले में रविवार की देर रात बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने एक सनसनीखेज डकैती की वारदात को अंजाम दिया।
करीब 10 से 12 नकाबपोश अपराधियों ने बाजार समिति के प्रतिष्ठित बीज कारोबारी राजीव रंजन कुमार के घर पर धावा बोलकर पूरे परिवार को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और लगभग एक करोड़ रुपये की नगदी, सोने-चांदी व डायमंड के आभूषण लूटकर फरार हो गए।
घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे की है। बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे और करीब एक घंटे तक पूरे घर में तांडव मचाते रहे।
घनी आबादी वाले इलाके में इतनी बड़ी वारदात होने के बावजूद किसी को भनक तक नहीं लगी। घटना ने जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।