अयोध्या की रेस में ‘नालंदा सूरज’ की चमक, देश भर के घोड़ों को पछाड़ रचा जीत का इतिहास
नालंदा जिले के घोड़े 'नालंदा सूरज' ने अयोध्या के रौनाही में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस जीत के साथ उसने देश भर के घोड ...और पढ़ें
-1777797710612_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, एकंगरसराय। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद-अयोध्या के रौनाही में 30 अप्रैल को आयोजित भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता में नालंदा जिले ने शानदार उपलब्धि हासिल की है।
एकंगरसराय प्रखंड के छोटकी धावा गांव निवासी एवं पैक्स अध्यक्ष अरुण सिंह के घोड़े ‘नालंदा सूरज’ ने दो दांत वर्ग की रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। घुड़सवार हंसराज के साथ बेहतरीन तालमेल और तेज रफ्तार के दम पर ‘नालंदा सूरज’ ने प्रतियोगिता में शामिल अन्य घोड़ों को पीछे छोड़ दिया।
प्रतियोगिता का आयोजन सरफराज खान के नेतृत्व में किया गया था, जिसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के घोड़ों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी रूबी किन्नर के अलग-अलग घोड़ों ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गौरतलब है कि ‘नालंदा सूरज’ इससे पूर्व भी देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित कई राज्यस्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर की घुड़दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर चुका है।
फैजाबाद में शानदार जीत के बाद अब यह घोड़ा आगामी 7 मई को लखनऊ में आयोजित होने वाली घुड़दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि ‘नालंदा सूरज’ वहां भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन करेगा।