Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: जेडीयू ने मो. शकीलबुल हसन को दी बड़ी जिम्मेदारी, 2025 के चुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका

    Updated: Wed, 18 Dec 2024 03:44 PM (GMT+05:30)

    मो. शकीलबुल हसन को जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाया गया है जिस पर जदयू प्रकोष्ठ में खुशी की लहर है। उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नी ...और पढ़ें

    मो. शकीलबुल हसन को JDU में मिला बड़ा पद (जागरण)
    मो. शकीलबुल हसन को JDU में मिला बड़ा पद (जागरण)

    जारगण संवाददाता, बिहारशरीफ। Bihar Political News Today: मो. शकीलबुल हसन को जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर जदयू प्रकोष्ठ में खुशी की लहर है। उन्होंने इस जवाबदेही के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अशरफ अंसारी, विधान पार्षद संजय गांधी, विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार एवं अशोक चौधरी का आभार प्रकट किया है।

    मो. शकीलबुल हसन जदयू के निष्ठावान नेता माने जाते हैं। चुनाव के दौरान रणनीति बनाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। वह अब जदयू के अल्पसंख्यक वोटों को टारगेट करेंगे।

    2025 के चुनाव के लिए माने जा रहे मजबूत नेता

    संगठन को मजबूत,धारदार एवं गतिशील बनाने की इनसे उम्मीद की गई है। 2025 के चुनाव में पार्टी को  उनसे काफी उम्मीदे हैं।  मो. शकीलबुल हसन के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव चुने जाने पर बिहारशरीफ जदयू के पूर्व प्रत्याशी असगर शरीफ, वार्ड पार्षद मोहम्मद खालिद आलम भुट्टो, जिलाध्यक्ष अरशद अंसारी, नगर अध्यक्ष गुलरेज अंसारी ने बधाई दी है।

    सीएम नीतीश शेखपुरा में करेंगे खेल के मैदानों का शिलान्यास

    शेखपुरा जिला के पंचायतों मेन बनने वाले खेल मैदानों का शिलान्यास गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। उप विकास आयुक्त संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया शिलान्यास कार्यक्रम राज्य मुख्यालय पटना से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास होगा। इस कार्यक्रम के तहत आज जिला के 6 प्रखंडों में 42 खेल मैदानों का शिलान्यास किया जाएगा।

    शिलान्यास से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को उप विकास आयुक्त ने गगौर तथा माफो के खेल मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया तथा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। 42 खेल मैदानों का शिलान्यास 33 पंचायतों में होने हैं। इन खेल मैदानों पर खेल और ट्रैक की सुविधा मैदान के क्षेत्रफल के आधार पर निर्धारित की गई है।

    खबरें और भी

    कम से कम 4 खेल बैडमिंटन,हैंडबाल,बालीबाल,बास्केट बाल तथा रनिंग ट्रैक की सुविधा प्रत्येक मैदान पर होगी। इसके अलावे मैदान के क्षेत्रफल के अनुसार ऊंची कूद,लंबी कूद,खो-खो आदि खेलों की सुविधा होगी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन इन सभी का उदघाटन होगा।

    यहां होंगे शिलान्यास 

     कारे,कटारी तथा कुसुंभा में 2-2 मैदान। कैथमा,कोसरा,लोदीपुर,महसार,औधे,गगरी तथा हथियावां में एक-एक मैदान। बरबीघा-मालदह,पांक,सामस,सर्वा,तेउस तथा केवटी में एक-एक मैदान। अरियरी—विमान तथा चोढ़दरगाह में दो-दो मैदान। हजरतपुर,कसार,सनैया तथा वरुना में एक-एक मैदान। चेवाड़ा—छठियारा में 3 मैदान,लोहान में 2 मैदान,लहना तथा सियानी में एक-एक मैदान। शेखोपुरसराय—अंबारी,ओनमा,बेलाव तथा पांची में एक-एक मैदान। घाटकुसुंभा—भदौसी,गगौर तथा माफो में एक-एक खेल मैदान शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें

    Atul Subhash: अतुल सुभाष की मौत मामले में नया मोड़, छोटे भाई ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    Bihar New DGP Qualification: कितने पढ़े लिखे हैं बिहार के नए डीजीपी, कहां से की है पढ़ाई? जानिए क्वालिफिकेशन