राजगीर जू सफारी में अब यात्रा के दिन ही होगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग, शुरू हुई रियल-टाइम बुकिंग सुविधा<br/>
राजगीर जू सफारी ने पर्यटकों के लिए रियल-टाइम ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा शुरू की है, जिससे अब यात्रा के दिन ही तत्काल टिकट बुक किए जा सकेंगे। ...और पढ़ें

HighLights
यात्रा के दिन तत्काल ऑनलाइन टिकट बुकिंग संभव।
समय की बचत, सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित।
राजगीर पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा।
संवाद सहयोगी, राजगीर। पर्यटक हित में बेहतर प्रबंधन सह सुव्यवस्था के मद्देनजर वाइल्ड लाइफ जू सफारी टिकट प्रणाली को और सुविधाजनक बनाने की दिशा में अग्रसर है। इस क्रम में अब सफारी द्वारा पर्यटकों को रियल टाइम ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा से लाभान्वित कराने जा रही है। जिसके माध्यम से ठीक उसी दिन यात्रा के दौरान तत्काल टिकट बुक कर जू सफारी का आनंद ले सकेंगे।
अभी तक पर्यटकों को जू सफारी के भ्रमण के लिए कम-से-कम एक दिन पहले ऑनलाइन टिकट बुक कराना अनिवार्य होता था और ठीक यात्रा के उसी दिन पर्यटकों को कॉउन्टर से टिकट लेने की विवशता थी। वहीं टिकट खरीदने के लिए जू सफारी के पार्किंग संख्या-05 में काउन्टर पर कतार में खड़े होकर टिकट लेना पड़ता था।
अब इस नई रियल टाइम बुकिंग प्रणाली लागू होने के बाद ऐसी बाध्यताएं समाप्त हो गई है। जिसके तहत पर्यटक ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध सीटों की वास्तविक समय जानकारी देख सकेंगे और यदि संबंधित स्लॉट में सीटें उपलब्ध हों तो उसी समय टिकट बुक कर सीधे जू सफारी का भ्रमण कर सकेंगे। इससे पर्यटकों को अधिक सुविधा, समय की बचत और सहज यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा।
इस बाबत वाइल्ड लाइफ जू सफारी के निदेशक राम सुन्दर एम ने बताया कि रियल टाइम टिकट बुकिंग प्रणाली पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी एवं उपयोगकर्ता अनुकूल है। इससे टिकटों की उपलब्धता की सटीक जानकारी तत्काल मिलेगी। लंबी प्रतीक्षा और अनिश्चितता समाप्त होगी तथा पर्यटक अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा की बेहतर योजना बना सकेंगे।
खबरें और भी
इस नई पहल से न केवल पर्यटकों को लाभ मिलेगा। बल्कि राजगीर पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। विशेष रूप से सप्ताहांत, अवकाश और त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों के लिए यह सुविधा अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
उन्होंने और स्पष्ट करते हुए बताया कि रियल-टाइम ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा से अभिप्राय इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे तुरंत टिकट आरक्षित करने से है। इसमें पर्यटक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का उपयोग करके वास्तविक समय (रियल-टाइम) में टिकटों की उपलब्धता देख व पसंदीदा स्लाट का समय चुन सकते हैं। और तुरंत भुगतान करके अपना टिकट कंफर्म प्राप्त कर सकते हैं।
इस क्रम में टिकट काउंटर पर जाए बिना, आप किसी भी समय और कहीं से भी घर चाहे ट्रेनों, बसों या फ्लाइट्स में बैठे बैठे टिकटों की वास्तविक स्थिति की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
उन्होंने इस प्रणाली की मुख्य विशेषताएं भी गिनाई। जिसमे ठीक यात्रा के दिन रियल-टाइम में ऑनलाइन टिकट बुक करने, टिकट उपलब्धता की वास्तविक समय की जानकारी, कैशलेश, डिजिटल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बुकिंग प्रणाली व पर्यटकों के समय की बचत एवं बेहतर यात्रा अनुभव शामिल हैं।