Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'नीतीश कुमार ने कभी...', JDU उम्मीदवार के सामने सम्राट चौधरी का दावा; विजय सिन्हा भी थे मौजूद

    Updated: Tue, 07 May 2024 08:20 PM (IST)

    सम्राट चौधरी ने मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित करते नीतीश कुमार की खूब तारीफ की। सम्राट ने कहा कि देश के विकास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व बिहार ...और पढ़ें

    'नीतीश कुमार ने कभी...', JDU उम्मीदवार के सामने सम्राट चौधरी का दावा; विजय सिन्हा भी थे मौजूद
    'नीतीश कुमार ने कभी...', JDU उम्मीदवार के सामने सम्राट चौधरी का दावा; विजय सिन्हा भी थे मौजूद

    जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि देश के विकास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व बिहार के विकास में नीतीश कुमार ने कभी समझौता नहीं किया। वे मंगलवार को स्थानीय श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान में एनडीए गठबंधन से जदयू प्रत्याशी कौशलेन्द्र कुमार के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि जिस तरह बिहार में सम्राट अशोक, चन्द्रगुप्त, जरासंध को उनकी वीरता के लिए याद किया जाता है ठीक उसी तरह देश के विकास व अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोई जोड़ नहीं है।

    उन्होंने आगे कहा, 2047 तक भारत देश एक विकसित देश की श्रेणी में आएगा। इसी संकल्प के साथ नरेन्द्र मोदी काम कर रहे हैं। नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में आज देश आर्थिक व्यवस्था के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

    इस बार का लोकसभा चुनाव बिहार की दशा व दिशा तय करेगा- विजय सिन्हा

    बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नालंदा से जद यू प्रत्याशी कौशलेन्द्र कुमार को इस बार इतने अधिक मतों से विजयी बनाएं कि इसकी आवाज दिल्ली तक गूंजे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव विकसित बिहार की दशा व दिशा तय करेगा।

    खबरें और भी

    सिन्हा ने आगे कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार जनता की भावनाओं का सम्मान करते हैं। आनेवाले दिनों में बिहार में एनडीए गठबंधन सभी 40 सीटों पर विजय हासिल करेगा।

    उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व तेजस्वी यादव पर प्रहार करते हुए कहा कि वे जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं कि नरेन्द्र मोदी देश में अराजकता फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में जब से सत्ता बदली तो व्यवस्था में भी सुधार हुआ।

    ये भी पढ़ें- PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री मोदी बिहार में बिताएंगे 24 घंटे, 12 मई को पटना में होगा रोड शो

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: लोकसभा चुनाव के बीच जदयू-बसपा को बड़ा झटका, लालू यादव ने कर दिया 'खेला'