Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: लोकसभा चुनाव के बीच जदयू-बसपा को बड़ा झटका, लालू यादव ने कर दिया 'खेला'

    Updated: Tue, 07 May 2024 07:47 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव के बीच जदयू और बसपा को बड़ा झटका लगा है। कई नेताओं ने राजद का दामन थाम लिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उन्हें सदस्यता प्र ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव के बीच जदयू-बसपा को झटका, लालू यादव ने कर दिया 'खेला'
    लोकसभा चुनाव के बीच जदयू-बसपा को झटका, लालू यादव ने कर दिया 'खेला'

    राज्य ब्यूरो, पटना। लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी और जदयू के साथ ही राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कई सदस्य राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उन्हें सदस्यता प्रदान की।

    राजद की सदस्यता लेने वाले नेताओं में बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बबन सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोजपा के पूर्व प्रत्याशी शिवशंकर सिंह कुशवाहा, कैमूर जिला बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शोभनाथ राम, कैमूर जदयू जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जनार्दन निराला वे अन्य नेता हैं।

    'पूरे देश में बदलाव की बयार चल रही'

    इस दौरान जगदानंद ने कहा कि पूरे देश मे बदलाव की बयार चल रही है। बिहार ने हर बदलाव का नेतृत्व किया है चाहे 1977 हो या 1989 हो, इस बार भी बदलाव का नेतृत्व बिहार कर रहा है।

    उन्होंने आगे कहा, भाजपा-जदयू के नेता इतिहास की बात करते हैं। विगत 10 वर्षों की सरकार के पास कहने के लिए कुछ नही है। इस दौरान पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत, चितरंजन गगन, अरुण यादव, एजाज अहमद समेत दूसरे कई नेता उपस्थित रहे।

    खबरें और भी

    मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए- लालू यादव

    लोकसभा चुनाव में राजनीति के मैदान पर बड़े-बड़े मुद्दों पर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी लड़ाई चल रही है। इन मुद्दों पर मुस्लिम आरक्षण एक बड़ा मसला है। मुस्लिम आरक्षण को लेकर राजग और महागठबंधन के नेता आपस में उलझे पड़े हैं।

    इसी कड़ी में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने एक बार फिर मुस्लिम आरक्षण की वकालत की और कहा कि मुस्लमानों को आरक्षण मिलना ही चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आरक्षण का आधार धर्म नहीं बल्कि सामाजिक पिछड़ापन होता है।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश के नाम बना नया रिकॉर्ड, 11 नव निर्वाचित MLC ने ली पद की शपथ

    ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: 'भाजपा संविधान को बदलना चाहती है', समस्तीपुर में गरजे तेजस्वी यादव; लोगों को किया अलर्ट