यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नाबालिग बेटी को ढूंढती रही सगी मां.. सौतेले मां-बाप कराते रहे देह व्यापार, घिनौनी करतूत का ऐसे हुआ पर्दाफाश
नालन्दा थाने की पुलिस ने बेटी को जबरन देह व्यापार के धंधे में झोंकने वाले सौतेले माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरो ...और पढ़ें

HighLights
- पीड़िता की सगी मां ने दर्ज कराई थी बेटी की गुमशुदगी
- आरोपियों के चंगुल से भागकर पीड़िता ने सुनाई आपबीती
Bihar Crime News : जागरण संवाददाता, बिहार शरीफ। बिहार (Bihar) के नालंदा (Nalanda) जिले में नालंदा थाना पुलिस ने बेटी को जबरन देह व्यापार के धंधे में झोंकने वाले सौतेले पिता व सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपित पिता ने अपनी तीसरी पत्नी के साथ मिलकर अपनी नाबालिग बेटी (Minor Girl) को जबरन इस धंधे में धकेल दिया। करीब डेढ़ महीने से आरोपित पिता बेटी को राजगीर में रखकर देह व्यापार करवा रहा था।
थाना क्षेत्र की एक महिला ने डेढ़ माह पूर्व अपनी पुत्री की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की थी।
इसी बीच शुक्रवार को मौका पाकर नाबालिग किशोरी (Minor Girl) किसी तरह आरोपित सौतेली मां के चंगुल से निकलकर अपनी मां के पास पहुंची और सारी कहानी बयां की।
युवती और उसकी मां ने तुरंत इस मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दी। सौतेले माता-पिता के द्वारा बेटी से जबरन देह व्यापार करने का आरोप लगाने का मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित पिता ने की हैं तीन शादियां
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपित पिता परवलपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी ने तीन शादियां की हैं। अभी वह अपनी तीसरी पत्नी के साथ रहता है। पहली पत्नी को छोड़ने के बाद आरोपी ने दूसरी शादी की थी।
यह भी पढ़ें : सरकारी स्कूल के छात्रावास से 55 छात्राएं भागीं, सोता रह गया गार्ड; भागने की वजह कर देगी हैरान
कुमार ने बताया कि आरोपी ने जिस महिला से दूसरी शादी रचाई थी, वह भी पहले से शादीशुदा थी। पीड़िता नाबालिग उसी महिला के पहले पति से है।
तीसरी शादी आरोपित ने एक मुस्लिम महिला से की, जिसके साथ वह राजगीर (Rajgir) के एक किराए के मकान में रह रहा था। उसी के साथ मिलकर वह नाबालिग पीड़िता से देह व्यापार करवा रहा था।
सोहसराय थाना क्षेत्र में है घर
पीड़िता ने बताया कि आरोपित पिता का बड़ी पहाड़ी बिहारशरीफ (Bihar Sharif) में भी घर है। आरोपी अपनी सौतेली बेटी को डेढ़ माह पहले बहला-फुसलाकर तीसरी पत्नी के पास ले गया था और राजगीर के होटल में उससे जबरन देह व्यापार का धंधा करवाने लगा।