विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नालंदा में लोकायन नदी का पश्चिमी तटबंध टूटा, दर्जनभर गांवों में आई बाढ़; लोगों को राहत शिविरों में भेजा जा रहा

Published: Sun, 04 Aug 2024 11:58 AM (IST)

Nalanda Flood लोकायन नदी के उद्गम स्थल क्षेत्र झारखंड में भारी बारिश के बाद शनिवार रात तकरीबन 3 बजे तेज ...और पढ़ें

नदी का टूटा हुआ तटबंध और गांव में घुसा पानी।
नदी का टूटा हुआ तटबंध और गांव में घुसा पानी।

HighLights

  1. ग्रामीणों के अनुसार, इसके पहले 2016 में ऐसे हालात बने थे
  2. जिलाधिकारी ने क्षतिग्रस्त तटबंध का निरीक्षण किया
  3. बेलदारी बिगहा, घाना बीघा के गांव एवं खेत जलमग्न

जागरण संवाददााता, बिहारशरीफ। नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल के पश्चिमी क्षेत्र से गुजरने वाली लोकायन नदी के उद्गम स्थल क्षेत्र झारखंड में हुई भारी वर्षा के बाद शनिवार की रात तकरीबन 3 बजे पानी आया है।

नदी में पानी आने के कारण  हिलसा व एकंगरसराय प्रखंड क्षेत्र में नदी के तटबंध में कई जगहों पर बड़ा दरार पड़ गया है। जिससे नदी का पानी नदी के पश्चिमी क्षेत्र मैं फैल रहा है।

उत्तर पश्चिम लोकायन नदी के तटबंध में 30 फीट कटाव 

आधा दर्जन से अधिक गांव में बाढ़ का पानी फैल गया। नदी में तेज बहाव के कारण हिलसा प्रखंड के धुरी बिगहा के उत्तर पश्चिम लोकायन नदी के तटबंध में तकरीबन 30 फीट का कटाव हो गया। कटाव के कारण धुरी बिगहा, मुरलीगढ़, फुलवरिया, सोहरापुर, कुसेता, छियासठ बिगहा गांव एवं खेतों में पानी भर गया है।

वहीं, घाना बीघा गांव के पूर्व तटबंध टूटने के कारण बेलदारी बिगहा, घाना बीघा के गांव एवं खेत जलमग्न हो गया है। अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुमार अधिकारियों के साथ कैंप कर रहे हैं।

लोगों को घर से निकाला जा रहा

अनुमंडल पदाधिकारी के अनुसार दो स्थानों पर पानी के तेज बहाव के कारण तटबंध को नुकसान पहुंचा है। लोगों को घरों से बाहर निकाला जा रहा है और राहत शिविरों में भेजा जा रहा है।

बाढ़ प्रभाववित लोगों के बीच चूड़ा और गुड़ का वितरण किया जा रहा है। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर भी क्षतिग्रस्त हुए  तटबंध का निरीक्षण किए हैं। ग्रामीणों के अनुसार 2016 के बाद नदी में इतना पानी आया है।

यह भी पढ़ें - 

Bihar Monsoon: बिहार में मानसून फिर सक्रिय हुआ, पटना सहित प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार बढ़े

Himachal Disaster: एक पल में मातम में बदली खुशी, परिजन कर रहे थे विवाह की तैयारी, बाढ़ में बहे अजय, खुद पसंद की थी लड़की