Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Rain News: रिकॉर्ड 14 दिन बाद 40 डिग्री से नीचे आया तापमान, 25 जून के बाद झमाझम बारिश के आसार

    Updated: Fri, 21 Jun 2024 03:23 PM (IST)

    बिहार के कई जिलों में बुधवार को हल्की बारिश दर्ज की गई। चिलचिलाती गर्मी के बीच हुई बारिश से तापमान बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। लंबे समय के बाद तापमान 4 ...और पढ़ें

    25 जून के बाद होगी झमाझम बारिश। (सांकेतिक फोटो)
    25 जून के बाद होगी झमाझम बारिश। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. 14 दिन बाद 40 डिग्री से नीचे आया तापमान, वर्षा से मिली गर्मी से राहत
    2. अगले 48 घंटों में कुछ जगहों पर आंशिक से हल्की वर्षा होने का अनुमान

    जागरण संवाददाता, नवादा। नवादा जिलेवासी जो बीते करीब एक माह से भीषण गर्मी खासकर उष्ण लहर की मार झेल रहे थे, उनके लिए बीते बुधवार की रात बड़ी राहत लेकर आई। रात के करीब पौने दस बजे से मौसम ने अचानक से करवट ली।

    नवादा शहर व दूसरे प्रखंड क्षेत्र में जोरदार हवा के साथ वर्षा की बुंदों से हर किसी के चेहरे पर खुशी ला दी। कुछ पल के लिए गर्मी मानो चली गई।

    नवादा शहर में और कौआकोल इलाके में अच्छी वर्षा हुई। शहर में 13 एमएम और कौआकोल प्रखंड क्षेत्र में 24 एमएम जोरदार वर्षा दर्ज की गई।

    40 डिग्री से नीचे आया तापमान

    रह-रहकर ठंडी हवा के झोकों और वर्षा की धार ने हर किसी का मन प्रसन्न कर दिया। लोगों को इसी तरह की हवा और वर्षा का इंतजार था। वर्षा का असर यह हुआ कि गुरुवार को तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया। अधिकतम तापमान 36.6 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री से. दर्ज किया गया।

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बीते 14 दिन के बाद तापमान 40 से नीचे आया। इससे पहले 6 जून को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री से. दर्ज किया गया था।

    25 जून के बाद होगी झमाझम बारिश

    नवादा के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि अभी कुछ दिनों तक प्री-मानसून की वर्षा होगी। जिले में अगले 48 घंटों के अंदर कुछ एक जगहों पर आंशिक से हल्की वर्षा होने का अनुमान है।

    केवीके के मौसम विज्ञानी रोशन कुमार ने बताया कि 25 जून के बाद जिले में सामान्य रूप से मध्यम से तेज वर्षा नियमित रूप से होगी। आसमान में बादल भी गरजेंगे और अच्छी वर्षा भी होगी।

    किसानों से समय रहते धान का बिचड़ा गिराने की अपील

    मौसम में अब अच्छे संकेत के कारण किसान भाईयों से अपील की गई है कि अपने खेतों को तैयार कर जल्द से जल्द धान का बिचड़ा गिरा लें।

    केवीके के विज्ञानी रोशन कुमार ने बताया कि अभी ही बिचड़ा गिराने का समय है, ताकि बिचड़ा अच्छे से अंकुरित होकर रोपनी के लिए 21 दिनों में तैयार हो जाए। उन्होंने बताया कि जिला में ज्यादातर किसान राजेंद्र श्वेता धान लगाते हैं। यहां 125 से 133 दिन का प्रभेद है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: आरक्षण बचाने के लिए क्या है Nitish Kumar का प्लान? CM के करीबी मंत्री ने बता दी पूरी बात

    Bihar News: खगड़िया में लगेगा बिहार का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट, 1500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी