Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vivek Thakur: बिहार के पढ़े-लिखे नेताओं में से एक हैं विवेक ठाकुर, पिता से सीखा है सियासत का दांव-पेंच

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Sat, 13 Apr 2024 06:51 PM (IST)

    Bihar Politics भाजपा ने नवादा सीट से विवेक ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। विवेक ठाकुर पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता डॉ. सी.पी. ठाकुर ...और पढ़ें

    विवेक ठाकुर ने विरासत में सीखा है सियासत का दांव-पेंच।
    विवेक ठाकुर ने विरासत में सीखा है सियासत का दांव-पेंच।

    HighLights

    1. संत माइकल स्कूल से ग्रहण की है स्कूली शिक्षा
    2. प्रतिष्ठित किरोड़ीमल कॉलेज से की है राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई

    जागरण संवाददाता, नवादा। Lok Sabha Election 2024 । भारतीय जनता पार्टी ने नवादा संसदीय क्षेत्र से विवेक ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया है। विवेक ठाकुर पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा सांसद डॉ. सी.पी. ठाकुर के बेटे हैं।

    विवेक ठाकुर ने राजधानी पटना के संत माइकल स्कूल से स्कूली शिक्षा ग्रहण की है। पटना से स्कूली शिक्षा ग्रहण करने के बाद विवेक ठाकुर हायर एजुकेशन के लिए दिल्ली निकल गए।

    उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित किरोड़ीमल कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई की। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह वापस बिहार आ गए और मगध विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की है। इसके अलावा, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फारेन ट्रेड से एक्स मास्टर इन इन्टरनेशनल ट्रेड भी किया है।

    24 साल की आयु में बने भाजपा के सदस्य

    महज 24 साल की आयु में विवेक ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन गए। विवेक ठाकुर ने पटना महानगर से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। विवेक ने सियासत का हर एक दांव-पेंच अपनी विरासत से सीखा है। वे भारतीय जनता दल युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे और बाद में राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य भी रह चुके हैं।

    भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के पद पर रहते हुए विवेक ठाकुर गुजरात, बंगाल और हिमाचलप्रदेश के प्रभारी भी रहे। यूपी में हुए पिछले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने विवेक ठाकुर को सह प्रभारी मनोनीत किया था।

    2015 में हुए विधानसभा चुनाव में बक्सर के ब्रह्मपुर सीट से इन्हें हाल मिली थी। जबकि 2014 में एक वर्ष के लिए बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रहे।

    फिलहाल,  विवेक ठाकुर 2020 से राज्यसभा के सांसद हैं। देश के 18वीं लोकसभा गठन के लिए नवादा संसदीय क्षेत्र से जीत के लिए पुरजोर प्रयास कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: '...पिछड़ों को सत्ता और नौकरी में मिली अधिकाधिक भागीदारी', बीपी मंडल की पुण्यतिथि पर बोले तेजस्वी यादव

    Bihar Politics: अशफाक करीम के बाद अब पूर्व मंत्री ने छोड़ा Lalu Yadav का साथ, त्यागपत्र सौंप लगा दिए गंभीर आरोप