चैती छठ महापर्व पर हंडिया सूर्य मंदिर में उमड़ेंगे श्रद्धालु, नहाय-खाय के साथ शुरू होगा व्रत
नवादा के नारदीगंज में चैती छठ महापर्व नहाय-खाय के साथ श्रद्धापूर्वक शुरू हो रहा है। छठव्रती पवित्र स्नान कर भगवान भास्कर की उपासना का संकल्प लेंगे। हं ...और पढ़ें

चैती महाछठ की शुरुआत। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
अमरेन्द्र कुमार मिश्र, नारदीगंज (नवादा)। सनातन संस्कृति के जीवंत देव भगवान भास्कर की उपासना का चार दिवसीय महापर्व चैती छठपूजा श्रद्धा व उत्साह के साथ रविवार को शुरू हो जाएगा। छठव्रती व श्रद्धालु पवित्रता के साथ स्नान कर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना कर रविवार को नहाय खाय कर व्रत का अनुष्ठान करने का संकल्प करेंगे।
श्रद्धालुओं ने पर्व को लेकर चावल व गेहूं को बीनकर धोया और सूखाने की प्रक्रिया की। छठपूजा में गेहूं के आटा से पकवान (ठेकुआं),कसार (लड़ुआ )बनाकर भगवान सूर्यदेव (छठी मईया) को श्रद्धापूर्वक भक्तिभाव से अर्ध्यदान कर उपासना करेंगे। यह भगवान भास्कर का मुख्य प्रसाद के रूप में माना जाता है।
इस दौरान छठव्रती व श्रद्धालु पारंपरिक गीत भी गाएंगे। जिससे वातावरण भक्तिमय हो जायेगा। आगामी 25 मार्च 2026 को उदीयमान सूर्य के अर्ध्यदान करने के उपरांत व्रती पारण कर व्रत का समापन करेंगे।
इस पर्व को लेकर जिले के नारदीगंज प्रखंड स्थित ऐतिहासिक व द्वापर कालीन हंडिया सूर्य मंदिर में नहाए खाय से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा। मंदिर के पास स्थित तालाब में स्नान कर श्रद्धालु भगवान भास्कर की विधिवत पूजा अर्चना करेंगे। उसके बाद महापर्व छठ की शुरूआत करेंगे।
छठ व्रतियाें की सेवा में अभी से जुटे हैं समिति के लोग
हंड़िया सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष रौशन कुमार,उपाध्यक्ष गौतम कुमार,सचिव अभिषेक कुमार,कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार,उप मुखिया संतोष कुमार समेत अन्य श्रद्धालुओं के माध्यम से छठपूजा को लेकर हंड़िया सूर्य मंदिर, छठघाट की साफ सफाई समेत अन्य व्यवस्था करने में तत्परता दिखा रहे हैं।
खबरें और भी
उन्होंने कहा यहां पर पेयजल की समस्या है। छठपूजा में विभाग के माध्यम से दो टैंकर होना चाहिए। बिजली के लिए तार पोल की जरूरत बताई। उन्होंने कहा जब बिजली विभाग के कनीय अभियंता से तार पाल लगाने के लिए कहा गया तो कनेक्शन लेने की बात कहते हैं।