सिवान में चैती छठ घाटों पर पटाखों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित, उल्लंघन पर लगेगा भारी जुर्माना
महाराजगंज (सिवान) में चैती छठ को लेकर हुई बैठक में एसडीओ अनीता सिन्हा ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए। शहरी छठ घाटों की सफाई नगर पंचायत, जबकि ग्रामीण तालाबो ...और पढ़ें
-1773999788514_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, महाराजगंज (सिवान)। चैती छठ को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ अनीता सिन्हा ने किया। बैठक में एसडीओ शहर की छठ घाटों की साफ सफाई की जिम्मेदारी नगर पंचायत को दी।
छठ घाटों पर गोताखोरों की होगी तैनाती
वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों की साफ़ सफाई की जिम्मेदारी पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई। एसडीओ ने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के छठ घाटों पर तालाबों में गोताखोरों की तैनाती की जाएगी।
एसडीओ ने कहा कि घाट परिसर में पटाखों की ब्रिकी पर पूर्णतः रोक रहेगी। यदि किसी के द्वारा पटाखा की ब्रिकी की जाती है तो उसे दस हजार रुपये जुर्माना देना होगा।
शहर को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश
बैठक में एसडीओ ने नगर पंचायत को निर्देश दिया कि छठ बाद शहर पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त हो जाना चाहिए। जहां जहां अतिक्रमण हुआ है उसे पूरी तरह हटा दिया जाए। यदि कोई जोर-जबरदस्ती करता है तो उसपर प्राथमिकी की जाए।
बैठक में एसडीपीओ अमन, बीडीओ बिंदू कुमार, थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, प्रो अभय कुमार सिंह, प्रो सुबोध सिंह, वार्ड पार्षद हरेंद्र श्रीवास्तव, सुप्रीया जायसवाल, नगर पंचायत के प्रधान लिपिक मनु कुमार सिंह, पूर्व नप उपाध्यक्ष बलिराम प्रसाद बली, पूर्व वार्ड पार्षद शक्ति शरण, नईम मियां आदि उपस्थित थे।