नवादा में हाथियों का उत्पात जारी, ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
हाथियों के झुंड ने नवादा के माधोपुर गांव में लगातार तीसरे दिन उत्पात मचाया, शिवबालक यादव के घर को ध्वस्त कर लाखों का नुकसान किया। उन्होंने अनाज, फसलें ...और पढ़ें
-1775730010682_m.webp)
हाथियों ने किया नुकसान। (जागरण)
HighLights
हाथियों ने माधोपुर गांव में तीसरे दिन भी मचाया उत्पात।
शिवबालक यादव का घर ध्वस्त, लाखों का अनाज नष्ट।
ग्रामीणों ने मुआवजे व समाधान हेतु हाईवे किया जाम।
संवाद सूत्र, गोविंदपुर (नवादा)। हाथियों की झुंड ने लगातार तीसरी बार बुधवार की रात 12 बजे 20 की संख्या में हाथी माधोपुर गांव में 103 स्टेट हाईवे सटे शिवबालक यादव के मकान पर जम कर उत्पात मचाया।
हाथियों की झुंड ने मकान को ध्वस्त कर घर में रखे ट्रंक में रखा हुआ तीन क्विंटल चावल को खेत से घर आये कई मन गेंहू, आलू, वह सभी खा गया और ट्रंक बगल खेत में धकेल दिया।
इस दौरान घर मे रखे बर्तन, कपड़ा के साथ अन्य सामान भी तहस नहस कर दिया। साथ ही अगल-बगल में खेत में लगा हुआ गेंहू की फसल को भी रौंद दिया।
इस तरह कुल मिला कर लाखों रुपये के समान को बर्बाद कर दिया। गनीमत यह रही कि घर में सोए हुए लोगों को कुछ नुकसान नहीं पहुंचा।
इधर तीन दिनों से हाथियों की आतंक को लेकर माधोपुर के ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह गोविंदपुर-फतेहपुर एसएच 103 को जाम कर दिया तथा वन विभाग के पदाधिकारियों को घटनास्थल पर आने की मांग करने लगे।
इधर सड़क जाम की सूचना मिलते ही थाली प्रभारी थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी तथा गोविंदपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार दलबल के साथ स्थल पर पहुंच कर विधि व्यवस्था को देखने लगे तथा सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाते बुझाते दिखे।
बताते चलें कि क्षतिग्रस्त मकान के मालिक शिवबालक यादव के बेटे राजू कुमार ने बताया कि हाथी को लेकर यह गांव दशहत में तो है ही क्योंकि पिछले दो तीन दिनों से हाथियों ने खूब कहर बरपाया है।
दो दिन पहले ही हाथियों के झुंड ने दुदमानिया बाघार में कारू राजबंशी के घर को ध्वस्त कर गेंहू की फसल तथा केले के पेड़ को तहस-नहस कर दिया।
उसके एक दिन बाद ही इसी गांव के बाहियाडीह के बाघार में हाथियों ने हमला कर एक 61 वर्षीय वृद्ध महिला को घायल कर दिया तथा एक घर को ध्वस्त कर गेंहू की फसल व गन्ने की खेती को तहस नहस कर दिया।
अब बुधवार रात को हाथियों की झुंड ने हमारे घर पर हमला कर लाखों रुपये का नुकसान किया। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही खेत से 50 बोरा गेंहू थ्रेसर से कट कर आया था। वह भी सब खत्म हो गया।
क्या कहते हैं वनपदाधिकारी
पिछले तीन दिनों से हाथियों की आतंक से माधोपुर में एसएच जाम कर रहे ग्रामीणों को वन रक्षक शैलेन्द्र कुमार के साथ आये अन्य वनकर्मियो ने आश्वसान दिया कि तीनों दिन का जो भी नुकसान हाथियों द्वारा हुआ है उसे भरपाई नियमानुसार कर दिया जायेगा। हाथियों का झुंड पुनः वापस नहीं आये, उसका उपाय किया जाएगा।
इधर रजौली अनुमंडल के रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात में हाथियों को झारखंड के घने जंगल की ओर भेजने के लिये रेस्कयू किया जाएगा। इसके लिये झारखंड कोडरमा के डीएफओ से बात किया गया।
यह भी पढ़ें- नवादा में बिना जांच पार किया चेकपोस्ट, फिर हाइवे में पलटी शराब से लदी कार; माफिया फिल्मी स्टाइल में हुए फरार