यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहार के इस जिले में लगने वाला है रोजगार मेला, फटाफट कर लें तैयारी; एक क्लिक में पढ़ें योग्यता से लेकर सबकुछ
Nawada Job Camp बिहार के नवादा जिले के सभी कुशल युवा केंद्र में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तारीख छह से 24 जून तक है। जॉब कैम्प का आयोजन ...और पढ़ें

HighLights
- छह से 24 जून तक लगभग 240 सीटें पर होगी बहाली
- सुरक्षा गार्ड में 10वीं, सुपरवाइजर के लिए ग्रेजुएशन जरूरी
जागरण संवाददाता, नवादा। Nawada Job Camp श्रम संसाधन विभाग बिहार, पटना के निर्देशानुसार जिला नियोजनालय नवादा के तत्वाधान में छह से 24 जून तक एस.आई.सी. लिमिटेड गढवा, झारखंड के द्वारा जिले के सभी बी.एस.डी.सी. (कुशल युवा केंद्र) प्रखंड परिसर में दस बजे पूर्वाहन से चार बजे अप0 तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा।
06 जून को हिसुआ प्रखंड परिसर, सात जून को काशीचक प्रखंड परिसर, आठ जून को कौआकोल प्रखंड परिसर, 10 जून को पकरीबरावां प्रखंड परिसर, 11 जून को नारदीगंज प्रखंड परिसर, 12 जून को वारिसलीगंज प्रखंड परिसर, 13 जून को रजौली प्रखंड परिसर, 14 जून को सिरदला प्रखंड परिसर, 15 जून को मेसकौर प्रखंड परिसर, 18 जून को गोविंदपुर प्रखंड परिसर, 19 को रोह प्रखंड परिसर, 20 जून को अकबरपुर प्रखंड परिसर, 21 जून को नरहट प्रखंड परिसर, 24 जून को संयुक्त श्रम भवन नवादा में रोजगार कैम्प का आयोजन किया जायेगा।
सुरक्षा गार्ड में मैट्रिक व सुपरवाइजर के लिए ग्रेजुएशन अनिवार्य
खबरें और भी
रोजगार कैम्प सुबह दस बजे से आयोजित होगी