नवादा में बासी मिठाई खाने से दर्जनों बच्चे बीमार, गोद में उठा अस्पताल भागे परिजन
रजौली के मनहर गांव में एक शादी की बासी मिठाई खाने से दर्जनों बच्चे बीमार पड़ गए। उन्हें रजौली अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार ...और पढ़ें
-1777092514613_m.webp)
अस्पताल में चल रहा इलाज। (जागरण)
HighLights
शादी की बासी मिठाई खाने से बच्चे बीमार।
रजौली अनुमंडल अस्पताल में दर्जनों बच्चों का इलाज।
डॉक्टरों ने बासी भोजन से बचने की सलाह दी।
संवाद सूत्र, रजौली। रजौली थाना क्षेत्र के मनहर गांव में शादी की खुशियां उस समय चिंता में बदल गईं, जब बासी मिठाई खाने से करीब दर्जन भर बच्चे बीमार पड़ गए।
बताया जाता है कि गांव निवासी ओंकार सिंह के बेटे की शादी 20 तारीख को हुई थी। शादी के बाद बची मिठाइयों को 23 तारीख को गांव में बांटा गया था।
मिठाई खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों में पेट दर्द, उल्टी, गैस और बेचैनी जैसी शिकायतें शुरू हो गईं। देखते ही देखते कई बच्चे एक साथ बीमार पड़ने लगे, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। स्वजन घबराकर देर रात करीब 12 बजे बच्चों को गोद में उठाकर रजौली अनुमंडल अस्पताल पहुंचे।
बीमार बच्चों में नीरज कुमार, पलक कुमारी समेत कई अन्य शामिल हैं। अस्पताल में तैनात डॉक्टर सूरज कुमार ने सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर के अनुसार सभी बच्चे अब खतरे से बाहर हैं, लेकिन एहतियातन निगरानी में रखा गया है।
लापरवाही पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि मिठाई बासी होने के कारण फूड पॉइजनिंग की स्थिति बनी। घटना के बाद गांव में दहशत और नाराजगी का माहौल है। लोगों ने खाद्य पदार्थों को लेकर बरती गई लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।
डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को बासी या खुले में रखे खाद्य पदार्थ नहीं खिलाएं। खासकर शादी-ब्याह या आयोजनों के बाद बचा खाना इस्तेमाल करने से पहले उसकी गुणवत्ता जरूर जांच लें। इस घटना ने एक बार फिर खाद्य सुरक्षा और सावधानी की जरूरत को उजागर कर दिया है।