मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद नवादा में एक्शन; दूसरे दिन भी अस्पताल, होटल और रेस्टोरेंट में हुई जांच
नवादा में अग्निशमन विभाग ने निजी अस्पतालों, होटलों और रेस्टोरेंट में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच का अभियान दूसरे दिन भी जारी रखा। ...और पढ़ें
-1780770057852_m.webp)
अग्निशमन विभाग ने दिया नोटिस। (जागरण)
HighLights
नवादा में अग्निशमन विभाग ने जांच अभियान जारी रखा।
पांच अस्पताल और चार होटलों की अग्नि सुरक्षा जांची गई।
नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
जागरण संवाददाता, नवादा। शनिवार को जिला अग्निशमन विभाग नवादा के अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में दूसरे दिन निजी अस्पताल, होटल और रेस्टोरेंट का जांच अभियान जारी रहा।
जांच के क्रम में अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी के साथ अग्निशमन विभाग नवादा के दैनिक प्रभारी भूषण कुमार समेत अन्य कर्मी शामिल थे।
बता दें कि गुरुवार को मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आगलगी की घटना के बाद विभाग के उच्च अधिकारी के निर्देश पर अस्पताल, होटल और रेस्टोरेंट में अग्नि सुरक्षा को लेकर उपलब्ध उपकरण की जांच की जा रही है।
शुक्रवार को पहले दिन जिला मुख्यालय स्थित चार होटल और दो निजी अस्पताल की जांच की गई थी। शनिवार को दूसरे दिन अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा नवादा शहर के न्यू साईं नाथ हास्पिटल रसूल नगर नवादा, बुद्धा इमरजेंसी हॉस्पिटल बुधौल, सिटी हॉस्पिटल नवादा, केशव कपूर मेमोरियल हॉस्पिटल नवादा, साईं नाथ हॉस्पिटल तीन नंबर बस पड़ाव नवादा के अलावा गणपति रेस्टाेरेंट सदभावना चौक नवादा, कावेरी कॉटेज गया रोड नवादा, होटल गिरिजा पैलेस एवं होटल सदभावना पैलेस नवादा आदि की जांच की गई।
इसके साथ ही सभी संस्थान के संचालक को नोटिस जारी कर अग्निशमन नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी नवादा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि विभाग के निर्देशानुसार सभी अस्पताल, होटल और रेस्टोरेंंट में उपलब्ध अग्निशमन यंत्र की जांच की जा रही है।
अग्निशमन नियमों का अनुपालन करने का निर्देश करने के साथ नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके बाद भी अगर निमयों का पालन नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, पटना के 5 अस्पताल और 6 होटल होंगे सील