Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nawada News: दो महीने शादी का इंतजार नहीं कर सका बर्दाश्त, पहुंच गया थाने; फिर पुलिस ने लिया ये एक्शन

    Updated: Fri, 26 Apr 2024 12:21 PM (IST)

    Nawada News बिहार के नवादा से एक ऐसी शादी सामने आई है जहां दुल्हे को शादी का इंतजार बर्दाश्त नहीं हो सका और ऐसा काम कर दिया जिसकी चर्चा हर जगह हो रही ...और पढ़ें

    शादी के 2 महीना पहले ही लड़की को ले जाने पर अड़ा दूल्हा (जागरण)
    शादी के 2 महीना पहले ही लड़की को ले जाने पर अड़ा दूल्हा (जागरण)

    HighLights

    1. शादी का इंतजार बर्दाश्त न कर सका लड़का
    2. दूल्हन को 2 महीने पहले ही घर ले जाने पर अड़ा

    संवाद सूत्र, जागरण (नवादा)। Nawada News: मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के कोपीन गांव निवासी रामचंद्र माहतो के 21 वर्षीय पुत्र त्रिपुरारी कुमार व मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के बिसिआईत पंचायत अंतर्गत नीमचक गांव निवासी सुखदेव माहतो की 19 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी के परिवार वालों ने एक दूसरे का विवाह आषाढ़ में तय किया था।

    शादी के दो माह पहले ही दुल्हन को ले जाने की जिद्द पर अड़ा दूल्हा

    परंतु शादी के दो माह पहले दूल्हा त्रिपुरारी कुमार अहले सुबह बृहस्पतिवार को नीमचक पहुंचकर दुल्हन को साथ ले जाने के लिए जिद्द करने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार वालों ने दूल्हा को बंधक बना लिया एवं उसके परिवार वाले को बुलाने की कोशिश की।

    थाने पहुंचा मामला

    लेकिन, लड़का के परिवार वाले नीमचक नहीं पहुंच सके। उसके उपरांत लड़की के परिवार वालों ने मेसकौर थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही मेसकौर थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार दलबल के साथ नीमचक गांव पहुंचकर दोनों बालिग दूल्हा-दुल्हन को थाने पर ले गए। जहां दोनों पक्षों के परिवार को बुलाकर समझौता के उपरांत दोनों के परिवार वाले एवं दूल्हा दुल्हन एक दूसरे से शादी करने के लिए राजी हो गए।

    थाना के पीछे मंदिर में करवा दी शादी, पुलिस बनी गवाह

    थाना परिवार व लड़का- लड़की के परिवार वाले की उपस्थिति में थाना परिसर के पीछे शिव मंदिर में ले जाकर दोनों का विवाह करवा दिया गया। दूल्हा ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा। इस दौरान पुलिस वाले गवाह भी बने। विवाह के उपरांत दूल्हा अपने साथ दुल्हन को लेकर कोपिन गांव चले गए। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार ने कहा कि लड़का- लड़की दोनों बालिग थे। दोनों के परिवार वाले एवं दूल्हा दुल्हन की सहमति से एक दूसरे के साथ विवाह करवा दिया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें

    Bihar Voting Time: बिहार में मतदान का समय बदला, जानें नया टाइम; इस वजह से चुनाव आयोग ने लिया फैसला

    Manish Kashyap : भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, BJP में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी; क्या अब लड़ेंगे चुनाव?