यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Voting Time: बिहार में मतदान का समय बदला, जानें नया टाइम; इस वजह से चुनाव आयोग ने लिया फैसला
Bihar News बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब तीन चरणों के मतदान का समय बदल दिया गया है। तीनों चरणों में ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार में 1700 बूथों पर वोटिंग का समय बदला
- भीषण गर्मी की वजह से चुनाव आयोग ने लिया फैसला
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar New Voting Time: मौसम के तेवर को देखते हुए चुनाव आयोग ने तीन चरणों के 1700 बूथों पर मतदान का समय बदल दिया है। यह परिवर्तन संबंधित लोकसभा क्षेत्र के जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा राजनीतिक दलों और अन्य हितधारकों के साथ किए गए परामर्श के बाद किया गया।
इन लोकसभा क्षेत्रों में भी मतदान का समय बदला
दूसरे चरण के लोकसभा क्षेत्र बांका, तीसरे चरण के लोकसभा क्षेत्र मधेपुरा व खगड़िया एवं चौथे चरण के चुनाव क्षेत्र मुंगेर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए बूथों पर मतदान का समय बदलने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। साथ ही, राज्य के गजट में इसका प्रकाशन भी कर दिया गया है। शेष चुनाव क्षेत्रों के विधानसभा खंडों के लिए मतदान के समय वहीं रहेंगे जो अधिसूचना में दिए गए हैं।
पढ़ें क्या है नया टाइम
खबरें और भी
बांका लोकसभा क्षेत्र में ये है टाइमिंग