Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ₹1200000 डकारे, 6 साल से था फरार; अब नवादा पुलिस ने भगोड़े ठग के घर की चौखट तक उखाड़ी

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 04:19 PM (GMT+05:30)

    नवादा के रूपौ थाना क्षेत्र में मुर्गी फार्म के नाम पर 12 लाख की ठगी करने वाले फरार आरोपी मुर्शिद अंसारी के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। ...और पढ़ें

    नवादा में मुर्गी फार्म ठगी: 12 लाख के धोखेबाज मुर्शिद अंसारी के घर कुर्की-जब्ती

    नवादा में मुर्गी फार्म ठगी: 12 लाख के धोखेबाज मुर्शिद अंसारी के घर कुर्की-जब्ती

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नवादा। रूपौ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में मुर्गी फार्म खोलने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी के मामले में छह वर्षों से फरार चल रहे आरोपित मुर्शिद अंसारी के घर रविवार को न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई।

    पुलिस ने मुर्शिद अंसारी के घर पहुंचकर विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत दरवाजा, चौखट समेत अन्य जब्ती योग्य सामान को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान गांव में लोगों की भीड़ जुटी रही।

    पकरीबरावां थाना क्षेत्र निवासी शिवशंकर प्रसाद ने मुर्गी फार्म लगाने के लिए मुर्शिद अंसारी को 12 लाख रुपये दिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी जब फार्म शुरू नहीं हुआ और रुपये वापस मांगने पर आरोपित लगातार टालमटोल करता रहा। बाद में उसने एक चेक दिया, लेकिन वह बैंक से बाउंस हो गया।

    इसके बाद भी भुगतान का भरोसा देकर वह फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पकरीबरावां थाना में कांड संख्या 604/20 दर्ज किया गया।

    इश्तिहार के बाद भी नहीं हुआ हाजिर

    पुलिस ने बताया कि न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद भी आरोपित ने आत्मसमर्पण नहीं किया। करीब छह माह पूर्व उसके घर न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चिपकाया गया था।

    इसके बावजूद वह हाजिर नहीं हुआ। लगातार फरार रहने पर न्यायालय ने कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया, जिसके अनुपालन में रविवार को कार्रवाई की गई।

    गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी

    थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश के तहत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई पूरी की गई है। आरोपित अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले फरार आरोपितों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    कार्रवाई के दौरान थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, एसएआई शशि कुमार, एसएआई अजय कुमार सहित रूपौ थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद रहे।

    क्या क्या कहती है पुलिस?

    न्यायालय के आदेश के अनुपालन में फरार आरोपित के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी जारी है। - अविनाश कुमार, थानाध्यक्ष, रूपौ