Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नवादा में नाली विवाद ने महिला की ले ली जान: मारपीट के दौरान हुई मौत, दो आरोपी हिरासत में

    Updated: Sat, 10 Jan 2026 12:00 AM (IST)

    नवादा के रजौली में नाली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिससे एक महिला की मौत हो गई। सती स्थान मोहल्ले में गोतिया के बीच हुए झगड़े में महिला गंभीर रूप से ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. रजौली में नाली विवाद ने महिला की जान ली।

    2. मारपीट के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव से हुई मौत।

    3. पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया।

    संवाद सहयोगी, रजौली। रजौली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत सती स्थान मोहल्ले में गुरुवार को नाली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपित समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार गोतिया के बीच नाली को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान आरोपितों ने महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

    घटना के बाद स्वजन व स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल रजौली ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से महिला की मौत की पुष्टि कर दी।

    घटना की जानकारी मिलते ही रजौली थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्वजन से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    वहीं अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले को लेकर रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि नाली विवाद को लेकर घटना हुई है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- खराब मौसम से पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइटें प्रभावित: 2 विमान रद, 21 ने देरी से भरी उड़ान

    यह भी पढ़ें- यूट्यूब देखकर किया ऑपरेशन: भागलपुर में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से गर्भवती की मौत, क्लिनिक सील

    यह भी पढ़ें- रोहतास में बैंक अकाउंट किराए पर देकर फ्रॉड करते दो साइबर ठग गिरफ्तार, 2 मोबाइल फोन बरामद