नवादा से देवघर जाना हुआ आसान: सड़क बनने से बचेगा समय, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर
गोविंदपुर चौक से झारखंड सीमा तक 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। यह सड़क राज्य राजमार्ग 103 का हिस्सा है, जो फतेहपुर ...और पढ़ें
-1773988881099_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, गोविंदपुर (नवादा)। गोविंदपुर चौक से झारखंड की सीमा दर्शन नाला तक सड़क का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने से स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि सड़क निर्माण में गुणवत्ता पर कई लोगो सवाल उठाया। लेकिन लंबे समय से 3 किलोमीटर की जर्जर सड़क को बनते देख लोगो ने खुशी जताई।
बताते चले कि लंबे समय से इस मार्ग की जर्जर हालत लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थी।टूटी-फूटी सड़क और गड्ढों से भरे रास्ते के कारण वाहनों की आवाजाही में भारी दिक्कतें आती थीं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी। अब जब इस सड़क के निर्माण का कार्य लगभग पूरी हो गई तो लोगों ने राहत की सांस ली है।
राज्य राजमार्ग 103 का हिस्सा
यह मार्ग राज्य राजमार्ग (एसएच-103) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो फतेहपुर से गोविंदपुर होते हुए झारखंड की सीमा तक जाता है। फतेहपुर से गोविंदपुर तक का मार्ग पहले ही बन चुका था, लेकिन गोविंदपुर चौक से लेकर दर्शन नाला (झारखंड सीमा) तक लगभग 2300 मीटर लंबी सड़क अब तक उपेक्षित थी। इस हिस्से की हालत इतनी खराब थी कि यात्रियों को यात्रा के दौरान अत्यधिक परेशानी उठानी पड़ती थी।
बताया गया कि इस सड़क का निर्माण कार्य मेसर्स सुरेंद्र एंड कंपनी के द्वारा किया जा रहा है, जिसकी कुल लागत लगभग 1650 करोड़ रूपए बताई जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस सड़क के बन जाने से अब न केवल उनके आने-जाने में सहूलियत होगी, बल्कि व्यापार, परिवहन और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए भी यह मार्ग उपयोगी सिद्ध होगा।
खबरें और भी
लंबी दूरी तय करने वालों को लगेगा कम समय
इस मार्ग से दूसरे राज्यों का संपर्क झारखंड एवं बंगाल व कई महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों की दूरी कम जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल देवघर है जो काफी लोग इसी मार्ग से दर्शन के लिए जाते हैं।
विद्यार्थियों, मरीजों और आम यात्रियों को भी अब लंबी दूरी तय करने में कम समय लगेगा। इस सड़क के बन जाने से फतेहपुर, गोविंदपुर और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होगा, जिससे सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।