समस्तीपुर कोर्ट से फरार बंदी मनीष गिरफ्तार, पिछले साल मई में पुलिस को धक्का देकर हुआ था फरार
समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय हाजत से फरार हुए पांच बंदियों में से एक, मनीष कुमार को पुलिस ने गुरुवार रात मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय परिसर के हाजत से पुलिस कर्मियों को धक्का दे फरार हुए बंदियों में एक बदमाश को पुलिस ने गुरुवार की रात मुजफ्फरपुर जिले से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मुजफ्फरपुर के सरैया थाना के मुगौली के मनीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस टीम उससे गहन पूछताछ में जुटी है।
घटना के बाद में टीम को बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। इससे मामला अधिक पेचीदा हो गया था। अब, मनीष की गिरफ्तारी के बाद में यह मामला पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं पर उससे गहन पूछताछ में जुटी है।
पांच बंदियों में एक को पुलिस ने पकड़ा
बता दें कि गत वर्ष मई महीने में मनीष समेत पांच बंदी मौके से भाग निकले थे। इसमें एक बदमाश नागेंद्र को पुलिस टीम ने खदेड़कर पकड़ लिया। जबकि, अन्य सभी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। बाद में नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सभी की तलाश में जुटी थी।
फरार कैदी में नगर थाना क्षेत्र में हुई बहुचर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी वैशाली जिले के सदर थाना के दीघीकला का राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर और सरायरंजन थाना में हुई वाहन लूट का आरोपी भगवानपुर थाना के साहथा का अरविंद सहनी और मुजफ्फरपुर के सरैया थाना के मुगौली का मनीष कुमार, तुर्की के चैनपुर का मंजीत कुमार शामिल था।