पश्चिम चंपारण में दर्दनाक सड़क हादसा, मेला से लौट रहे तीन युवकों की ट्रक से कुचलकर मौत
पश्चिम चंपारण के बैरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ये युवक नाथबाबा चौक पर मेला देखकर ...और पढ़ें
-1773985691373_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक नाथबाबा चौक पर लगे मेले को देखने गए थे। लौटने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से यह हादसा हो गया।
मृतकों की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 06 स्थित घुसपुरा गांव निवासी आलोक कुमार (18), पिता संजय चौधरी, रौशन कुमार (15), पिता कन्हैया चौधरी तथा विकास कुमार (20), पिता चन्द्रमा चौधरी के रूप में हुई है।
मेला से लौटने के दौरान हुआ हादसा
बताया जाता है कि शुक्रवार की रात करीब 11:40 बजे तीनों युवक बगही स्थित नाथबाबा चौक पर मेला देखने गए थे। मेला घूमकर लौटने के दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों युवक आपस में परिचित थे और साथ ही मेला देखने गए थे।
यह भी पढ़ें- पश्चिमी चंपारण में जमीन विवाद को लेकर खूनखराबा: पिता और तीन बेटों ने मिलकर अपने भाई पर किया हमला, एक मौत
यह भी पढ़ें- रेलवे यात्रियों के लिए राहत: 21 मार्च डेडलाइन से पहले गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म 2-3 पर आज ट्रायल