पश्चिमी चंपारण में जमीन विवाद को लेकर खूनखराबा: पिता और तीन बेटों ने मिलकर अपने भाई पर किया हमला, एक मौत
पश्चिम चंपारण के बैरिया थाना क्षेत्र में घरारी की जमीन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। पिता और तीन बेटों ने मिलकर अपने ही भाइयों प ...और पढ़ें
-1773982375450_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के भितहा मठिया गांव में घरारी की जमीन को लेकर शुक्रवार की सुबह पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पिता व बड़े बेटे के साथ मिलकर तीन पुत्रों ने अपने ही भाइयों पर धारदार हथियार और भाला से हमला कर दिया। इस घटना में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान विजय पटेल (40) के रूप में हुई है। वहीं अखिलेश पटेल (30) और कमलेश पटेल (35) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे घरारी की जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद शुरू हुआ।
धारदार हथियार से हमला
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पिता व बड़े भाई के साथ मिलकर तीन अन्य पुत्रों ने विजय, अखिलेश और कमलेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में विजय पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान अखिलेश पटेल के पेट के बाएं हिस्से में भाला लग गया, जिससे उनकी आंत बाहर निकल आई। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं कमलेश पटेल भी हमले में घायल हो गए हैं।
सभी आरोपी फरार
घटना के बाद परिजन और ग्रामीण घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने विजय पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं अखिलेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उनका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
खबरें और भी

सूचना मिलते ही बैरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर घटना हुई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।