Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुस्लिम युवती की मांग में जबरन भरवाया सिंदूर, नवादा में वीडियो वायरल होने के बाद 2 गिरफ्तार

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 01:06 AM (IST)

    नवादा पुलिस ने एक युवक-युवती के साथ अभद्रता और शादी के दबाव वाले वायरल वीडियो की जांच कर खुलासा किया है कि यह घटना गलत तरीके से प्रसारित की गई थी। ...और पढ़ें

    युवती के मांग में भरवाया सिंदूर। (वीडियो ग्रैब)

    युवती के मांग में भरवाया सिंदूर। (वीडियो ग्रैब)

    HighLights

    1. नवादा पुलिस ने वायरल वीडियो मामले का खुलासा किया।

    2. युवक-युवती आपसी सहमति से घूमने निकले थे।

    3. दो आरोपित धर्मेंद्र कुमार और बहादुर चौधरी गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, नवादा। इंटरनेट मीडिया पर एक युवक-युवती के साथ अभद्रता और युवती पर शादी का दबाव बनाने का प्रसारित वीडियो आखिरकार पुलिस जांच में पूरी तरह साफ हो गया।

    नवादा पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना को इंटरनेट मीडिया पर गलत तरीके से प्रसारित किया गया। जबकि जांच में युवक और युवती दोनों एक ही समुदाय के पाए गए।

    दोनों के बीच पहले से आपसी संबंध था। घटना वाले दिन भी वे आपसी सहमति से साथ में घूमने निकले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब तक दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

    गिरफ्तार आरोपितों में थाली बाजार निवासी धर्मेंद्र कुमार तथा माधोपुर निवासी बहादुर चौधरी शामिल हैं। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार उक्त घटना दो जुलाई 2026 की है।

    शरारती तत्वों ने की थी अभ्रदता

    प्रसारित वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल के निबंधन नंबर का सत्यापन किया। जांच में पता चला कि वाहन की पूर्व मालकिन रजौली निवासी पार्वती देवी थीं, जिन्होंने मोटरसाइकिल पहले ही सिरदला थाना क्षेत्र निवासी फिरोजा खातून को बेच दी थी।

    इसके बाद पुलिस ने युवक-युवती की पहचान कर उनसे पूछताछ की और उपलब्ध साक्ष्यों का सत्यापन किया। पुलिस के अनुसार युवती ने बयान में बताया कि दो अगस्त को वह अपने फुफेरे भाई के साथ गोविंदपुर स्थित जी-टेक प्लस-टू विद्यालय में परीक्षा देकर लौट रही थी।

    तेज धूप के कारण दोनों माधोपुर (खरसी पहाड़) के समीप पेड़ की छांव में बैठकर पानी पी रहे थे। इसी दौरान कुछ शरारती तत्व वहां पहुंचे, अभद्र व्यवहार किया और युवती पर शादी करने का दबाव बनाने लगे।

    वीडियो में आरोपी को कथित तौर पर अपने फुफेर भाई के साथ मोटरसाइकिल पर यात्रा कर रही बुर्का पहनी उस महिला का बुर्का हटाकर उसके माथे पर सिंदूर लगाने को बाध्य किया जा रहा था।

    इस संबंध में थाली थाना में कांड दर्ज किया गया। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और अपुष्ट जानकारी साझा करने से बचने की अपील की है।

    यह भी पढ़ें- प्यार करके फंस गया... प्रेमिका से मिलने पहुंचे अपहरण के आरोपित को सीतामढ़ी पुलिस ने दबोचा

    खबरें और भी