यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: 'जितनी बार बिहार आएंगे, NDA को होगा फायदा', डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी की पदयात्रा पर कसा तंज
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज नवादा जिले के दौरे पर हैं। हिसुआ में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने राहुल गांधी की बिहार पदयात्रा पर भी तंज कसा ...और पढ़ें

HighLights
- निर्धारित कार्यक्रम के दौरान नवादा पहुंचे डिप्टी सीएम
- राहुल गांधी की पदयात्रा पर डिप्टी सीएम ने कसा तंज
जागरण संवाददाता, नवादा। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने एक दिन के निर्धारित कार्यक्रम में आज नवादा जिले में अलग-अलग जगहों पर पहुंच रहे हैं।
हिसुआ में प्रेस वार्ता के बाद वह खनवां होते हुए सिरदला के लौंद पहुंचेंगे। वह अभी हिसुआ से निकल गए हैं। सिरदला प्रखण्ड के लौंद में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सम्राट अशोक की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
जितनी बार बिहार आएंगे होगा फायदा
नवादा में प्रेस वार्ता के दौरान बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी की बिहार पद यात्रा पर भी तंज कसा। सम्राट चौधरी ने कहा कि वह जितनी पदयात्रा करेंगे, जितनी बार बिहार आएंगे, उतना ही हमारी एनडीए सरकार को फायदा होगा। हम उतनी अधिक सीटों से चुनाव जीतेंगे।
डिप्टी सीएम ने कहा कि वह जिस भी राज्य में गए हैं, वहां भाजपा और मजबूत होकर चुनाव जीती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को कोई और मुद्दा तय करना चाहिए था। लगता है उन्हें लिखकर देने में कुछ गलती हुई है।
इस पद यात्रा से उन्हें कोई लाभ नहीं होने वाला है। उल्टे भाजपा और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार देश में मजबूत सरकार देश के विकास को गति देने में निरंतर लगी हुई है।
खबरें और भी
नीतीश सरकार ने दी नौकरियां
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में 50 लाख लोगों को नौकरी मिली है। निरन्तर बहाली प्रक्रिया में युवा आवेदन कर रहे हैं। बिहार में 2025 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और एनडीए को प्रचंड जीत मिलेगी।
सम्राट चौधरी हिसुआ में पूर्व विधायक अनिल सिंह के आवास पर प्रेस से बातचीत कर रहे थे। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार राज्य में साल 2005 के पहले जंगल राज था। एनडीए की सरकार ने बिहार में हरेक क्षेत्र में विकास किया है। नवादा जिले में मेडिकल कॉलेज बनना है।
उन्होंने कहा कि बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्री बाबू के सम्मान में खनवां में कैंसर अस्पताल बनाने की घोषणा उनके सरकार में हुई है। यह सभी विकास के परिचायक हैं। बिहार निरंतर विकास कर रहा है।
यह भी पढ़ें-
Rahul Gandhi Bihar Visit LIVE: बेगूसराय पहुंचे राहुल गांधी, शुरू की 'पलायन रोको नौकरी दो' यात्रा
Bihar Politics: '73 प्रतिशत पसमांदा की हकमारी', लालू परिवार पर भड़के मंगल पांडेय; लगाए गंभीर आरोप