मुजफ्फरपुर, बेगूसराय समेत 11 DIG जाएंगे हैदराबाद, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
बिहार के 11 पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) 31 अगस्त से 25 सितंबर तक हैदराबाद में मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लेंगे। गृह विभाग ने प्रशिक्षण पर ...और पढ़ें

डीआईजी का बदला प्रभार
HighLights
11 बिहार डीआईजी हैदराबाद में प्रशिक्षण के लिए जाएंगे।
प्रशिक्षण 31 अगस्त से 25 सितंबर तक आयोजित होगा।
गृह विभाग ने अधिकारियों और उनके प्रतिस्थानियों की सूची जारी की।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के 11 पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) रैंक के अधिकारियों को मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (फेज-4) के लिए हैदराबाद भेजा जाएगा। राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में यह प्रशिक्षण 31 अगस्त से 25 सितंबर तक आयोजित होगा।
गृह विभाग ने प्रशिक्षण पर जाने वाले अधिकारियों और उनके प्रतिस्थानियों की सूची जारी कर दी है।
मुजफ्फरपुर और बेगूसराय डीआईजी का बदला प्रभार
प्रशिक्षण अवधि के दौरान मुजफ्फरपुर डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा का प्रभार बीसैप उत्तरी मंडल के डीआईजी सत्यनारायण कुमार संभालेंगे।
वहीं, बेगूसराय डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा का प्रभार मुंगेर डीआईजी राकेश कुमार को सौंपा गया है।
बेतिया और दरभंगा में भी हुई नई व्यवस्था
बेतिया डीआईजी हरकिशोर राय की जगह रेल डीआईजी डॉ. इनामुलहक मेंगनू को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, दरभंगा डीआईजी मनोज कुमार तिवारी का प्रभार सहरसा डीआईजी कुमार आशीष संभालेंगे।
सात अन्य डीआईजी भी जाएंगे प्रशिक्षण
प्रशिक्षण पर वितंतु एवं तकनीकी सेवा के डीआईजी अनिल कुमार, सीआईडी कमजोर वर्ग के डीआईजी आमीर जावेद, एसटीएफ के डीआईजी संजय कुमार सिंह, प्रोविजनिंग डीआईजी राजीव रंजन, एटीएस के डीआईजी सुशांत कुमार सरोज, डायल-112 के डीआईजी रामाशंकर राय और विधिक मामले एवं नियम के डीआईजी सुशील कुमार भी जाएंगे।
आंतरिक व्यवस्था से होंगे प्रतिस्थानी
इन सात अधिकारियों के स्थान पर विभाग की ओर से आंतरिक व्यवस्था के तहत जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। प्रशिक्षण अवधि के दौरान संबंधित इकाइयों का कार्य नियमित रूप से संचालित होता रहेगा।
25 सितंबर तक चलेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
गृह विभाग के अनुसार, सभी अधिकारी 31 अगस्त से 25 सितंबर तक राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके बाद वे अपने-अपने पदों पर लौटकर कार्यभार संभालेंगे।