Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार में राजस्व सेवा के 72 अधिकारियों का तबादला, अंचल स्तर पर बड़ा फेरबदल

    Updated: Mon, 30 Jun 2025 03:44 PM (IST)

    बिहार में राजस्व सेवा के 72 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजस्व व भूमि सुधार विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है ...और पढ़ें

    बिहार में बड़े पैमाने पर तबादला(सांकेतिक तस्वीर)
    बिहार में बड़े पैमाने पर तबादला(सांकेतिक तस्वीर)

    जागरण टीम पटना। बिहार में सोमवार को राजस्व सेवा के 72 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। इसमें अंचल स्तर पर बड़े फेरबदल हुए हैं। । राजस्व व भूमि सुधार विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है। कवि भूषण प्रसाद को पटना सिटी तो विमल कुमार गुप्ता को पाटलिपुत्र अंचल का राजस्व अधिकारी बनाया गया है।

    धनजय कुमार को परैया गयाजी, मनोज कुमार को सिंघवारा दरभंगा, विश्वजीत कुमार को सरायरंजन समस्तीपुर, विजय कुमार सिंह को बरौली गोपालगंज, विनय कुमार चौधरी को नौबतपुर पटना का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं बिनोद कुमार पाण्डेय को अरेराज पूर्वी चंपारण जबकि रविंद्र राम को दरौंदा सिवान का राजस्व अधिकारी बनाया गया है।

    इसी तरह राघव सिंह को गड़हनी भोजपुर, रामेश्वर कुमार सिंह को बेलसर वैशाली को राजस्व अधिकारी बनाया गया है। रौशन कुमार लखीसराय सदर, राजीव कुमार भभुआ कैमूर, संजीव कुमार सोनपुर सारण को नई अधिकारी सौंपी गई।