Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aadhaar Card Online Update: आज ही Free में अपडेट करें आधार कार्ड, UIDAI ने दिया अंतिम मौका; ये है लास्ट डेट

    Updated: Wed, 12 Jun 2024 09:02 PM (IST)

    Aadhaar Card News भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की ओर से आधार कार्ड में फ्री में अपडेट करने की समय सीमा 14 जून निर्धारित की गई है। इस सेव ...और पढ़ें

    आज ही Free में अपडेट करें आधार कार्ड, UIDAI ने दिया अंतिम मौका; ये है लास्ट डेट
    आज ही Free में अपडेट करें आधार कार्ड, UIDAI ने दिया अंतिम मौका; ये है लास्ट डेट

    जागरण संवाददाता, पटना। Aadhaar Card Update News आधार कार्ड में फ्री में अपडेट शुक्रवार (14 जून) तक हो सकेगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की ओर से आधार कार्ड में फ्री में अपडेट करने की समय सीमा 14 जून निर्धारित की गई है।

    इस सेवा का लाभ उपभोक्ता केवल ऑनलाइन अपडेट (Aadhaar Card Online Update) पर ही उठा सकते हैं। आधार केंद्र में जाकर अपडेट कराने की स्थिति में उपभोक्ता को निर्धारित राशि चुकानी ही होगी।

    MyAadhaar Portal पर मिलेगी ये सुविधा

    यूआईडीएआई की ओर से आधार में फ्री में अपडेट करने के लिए सर्विस माई आधार पोर्टल पर दी जा रही है। आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए ग्राहकों को अपना डेमोग्राफिक डाटा, पता, डेट आफ बर्थ, मोबाइल नंबर आदि देने होगा।

    फ्री में अपडेट कराने के लिए उपभोक्ता यूएआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

    अधिकार व हक के लिए कानून की बुनियादी जानकारी जरूरी

    चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय स्थिति बाल अधिकार केंद्र में बुधवार को यूनिसेफ एवं बिहार स्टेट लीगल सर्विस अथारिटी के संयुक्त तत्वावधान में पैरा लीगल वालंटियर्स के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता करते हुए सीएनएलयू के कुलपति प्रो. फैजान मुस्तफा ने कहा कि हमें अपने अधिकार और हक के लिए कानून की बुनियादी जानकारी होनी चाहिए।

    यूनिसेफ की मुख्य फिल्ड आफिसर मार्गेट ग्वाडा ने दीप जलाकर शुभारंभ की। यूनिसेफ के सफीउर रहमान, रश्मि कुमारी आदि बच्चों को दिए गए विशेष अधिकार की जानकारी दी। यूनिसेफ के शाहिद जावेद, बंकु बिहारी सरकार आदि ने भी विचार रखे। डा. चंदन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Ration Card E-kyc: 1 जुलाई को बंद हो जाएगा राशन कार्ड! फटाफट करवा लें ये काम; अनाज भी नहीं मिलेगा

    ये भी पढ़ें- Bihar Rain Forecast: खुशखबरी! बिहार में इस दिन बदलेगी मौसम की रंगत, इन जिलों में बारिश के आसार