Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार: विधानसभा सत्र में नहीं पहुंचे तेजस्वी, JDU ने साधा निशाना; BJP ने कहा- पार्ट टाइम पॉलिटिशियन

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 01:30 PM (IST)

    बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति पर सत्ता पक्ष ने सवाल उठाए हैं। जदयू और भाजपा नेताओं ने उन पर निशाना साधा ...और पढ़ें

    तेजस्‍वी यादव की अनुपस्‍थ‍िति‍ पर स‍ियासत। फाइल

    तेजस्‍वी यादव की अनुपस्‍थ‍िति‍ पर स‍ियासत। फाइल

    HighLights

    1. तेजस्वी यादव की मानसून सत्र से अनुपस्थिति पर सवाल।

    2. सत्ता पक्ष (जदयू-भाजपा) ने तेजस्वी पर साधा निशाना।

    3. राजद ने बचाव करते हुए विदेश यात्रा का हवाला दिया।

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: बिहार विधानमंडल का पांच दिवसीय मानसून सत्र सोमवार को शुरू हुआ। पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति को लेकर सत्ता पक्ष के विधायकों ने सवाल उठाए हैं।

    मंत्री संजय सिंह ने कहा कि महत्वपूर्ण मानसून सत्र में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गैर हाजिरी बताती है कि वह विपक्ष को लेकर सीरियस नहीं है।

    परिवार का जन्‍मदिन कैसे मने, बस इससे मतलब 

    वहीं जदयू के विधान पार्षद खालिद अनवर ने भी तेजस्‍वी पर तीखा तंज कसा। कहा कि विपक्ष के नेता की गैर हाजिरी बड़े सवाल खड़े कर रही है।

    विपक्ष को सिर्फ यह मतलब है की उनके परिवार का जन्मदिन किस तरह मनाया जाएगा। अगर कोई सोच रहा है कि बिहार के बाहर से वह बिहार को डील कर लेगा तो बिहार की जनता सब देख रही है। 

    पार्ट टाइम पॉलिट‍िश‍ियन हैं तेजस्‍वी 

    इधर भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि तेजस्‍वी यादव पार्ट टाइम पॉलिट‍िश‍ियन हो गए हैं। वे बिहार और बिहारवासियेां के लिए गंभीर नहीं हैं। आएंगे भाषण देंगे और फिर गायब हो जाएंगे। जनता भी नकार ही चुकी है।  

    तेजस्‍वी की अनुपस्‍थ‍िति‍ लेकर जब राजद विधायक भाई वीरेंद्र से सवाल किया गया तो उन्‍होंने कहा कि वे नहीं है तो क्‍या हम सब हैं न। जितने कार्यकर्ता हैं सब तेजस्‍वी के ही रूप हैं।  

    मालूम हो क‍ि तेजस्‍वी यादव कई दिनों से विदेश यात्रा पर हैं। बताया जा रहा है कि वे यूरोप टूर पर गए हैं। इसको लेकर सत्‍ता पक्ष के कई नेताओं ने खूब तंज कसा है।  

    यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा में 87,383 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश; विकास योजनाओं पर सबसे ज्यादा होंगे खर्च

    यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा मानसून सत्र शुरू: RJD का जोरदार प्रदर्शन; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और NEET मुद्दे पर हंगामा