Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार में अब इन अफसरों की खैर नहीं! 72 घंटे के अंदर होगा एक्शन, नीतीश के मंत्री का बड़ा एलान

    Updated: Sun, 30 Jun 2024 08:46 PM (IST)

    Bihar News बिहार में भ्रष्ट सीओ और कर्मचारियों पर अब 72 घंटे में एक्शन होगा। यह एलान किसानों को भरोसा दिलाते हुए नीतीश कुमार के मंत्री दिलीप जायसवाल ...और पढ़ें

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो

    HighLights

    1. आय में बढ़ोतरी के लिए सरकार कर रही काम- सम्राट
    2. किसानों का मन हमेश पवित्र होता है- विजय सिन्हा
    3. बीज और उर्वरक की कोई कमी नहीं- मंगल पांडेय

    राज्य ब्यूरो, पटना। किसानों का शोषण-उत्पीड़न करने वाले अफसरों की खैर नहीं है। छोटे-छोटे काम के लिए किसानों को दौड़ाने वाले भ्रष्ट सीओ एवं कर्मियों पर 72 घंटे के अंदर कार्रवाई होगी। यह भरोसा रविवार को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डा. दिलीप जायसवाल ने किसानों को दिया।

    जायसवाल भाजपा प्रदेश मुख्यालय में किसान मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहते थे। उन्होंने एलपीसी (भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र), मालगुजारी रसीद एवं अन्य कार्यों के लिए किसानों को बार-बार दौड़ाने को लेकर की गई शिकायत पर यह चेतावनी दी। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कई बिंदुओं पर मंत्रियों का ध्यान आकृष्ट किया।

    किसानों के लिए एफपीओ बनेंगे मददगार- सम्राट चौधरी

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि एवं आय में बढ़ोतरी के लिए निरंतर काम कर रही हैं। बिहार में एफपीओ सेक्टर अभी काफी पीछे है। इस पर काम करने की जरूरत है। एफपीओ के माध्यम से किसानों की परेशानी दूर होगी और एफपीओ भी मददगार बनेंगे।

    किसानों की हर समस्या का होगा समाधान- विजय सिन्हा

    उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि किसानों का मन हमेशा पवित्र होता है। किसान हम सबों का पेट भरता है। किसानों की हर समस्या को सरकार जानने एवं समझने के साथ दूर करने की कोशिश कर रही है।

    खबरें और भी

    दलहन उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आय- मंगल पांडेय

    कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि किसान भाइयों को जितनी उर्वरक और बीज की जरूरत होगी, उतना मिलेगा। बिहार में दलहन का उत्पादन कैसे बढ़े, इसकी चिंता देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है। बिहार को छह लाख क्विंटल दलहन उत्पादन का लक्ष्य दिया है। इसके लिए बीज की उपलब्धता सुनिश्चित किया गया है।

    सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि पहले किसानों को अनुदान के लिए चक्कर लगाना पड़ता था। अब एक एप के माध्यम से आसान बनाया गया है। मंच का संचालन प्रदेश महामंत्री नवीन कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर, शिवेश राम, किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व किसान उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें-

    Bihar Politics : 'डाका डालने वाले...', नीतीश के नेता ने दिया ऐसा बयान; बिहार में मचेगा सियासी घमासान!

    Sanjay Jha: संजय झा के आते ही JDU ने सेट कर दिया 5 टारगेट, RJD के लिए मुश्किल होगी फाइट; कैसे निपटेंगे तेजस्वी?