Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejashwi Yadav: लोकसभा चुनाव की हार... अब सामने बिहार विधानसभा इलेक्‍शन का War; तेजस्‍वी ने तैयार किया ये एक्‍शन प्‍लान

    Updated: Sat, 22 Jun 2024 08:48 PM (IST)

    Bihar Politics बिहार में लोकसभा चुनाव 23 सीटों पर अपने उम्‍मीदवार उतारने वाली राजद कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और केवल चार सीटें ही जीत सकी। अब तेजस्‍व ...और पढ़ें

    बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। (फाइल फोटो)
    बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. 15 अगस्त के बाद तेजस्वी यादव निकलेंगे बिहार यात्रा पर
    2. लोकसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार आभार यात्रा निकालेंगे
    3. RJD ने लोकसभा चुनाव में 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे

    राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 15 अगस्त के बाद बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के निर्देश पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले पार्टी उम्मीदवार अपने क्षेत्र में आभार यात्रा पर निकलेंगे।

    राष्ट्रीय जनता दल ने लोकसभा 2024 के चुनाव में 23 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। चुनाव के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने अकेले ही चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाल रखा था। कमर में भीषण दर्द के बावजूद उन्होंने दो से ढाई महीने के दौरान ढाई सौ से अधिक चुनावी सभाएं की।

    अभी यात्रा का नाम तय नहीं 

    हालांकि, पार्टी महज चार सीटों पर ही चुनाव जीत पाई। चुनाव समाप्त होने और केंद्र में नई सरकार के गठन के बाद अब नेता प्रतिपक्ष ने बिहार भ्रमण की यात्रा पर निकलने का निर्णय लिया है। फिलहाल यात्रा का नाम तय नहीं है।

    सूत्रों की माने तो इस दौरान वे विभिन्न लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। वे लोगों से संवाद करेंगे और लोकसभा में दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद देंगे और अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जनादेश की मांग करेंगे।

    खबरें और भी

    सांसदों-विधायकों को खास निर्देश

    पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे इस यात्रा में अनावश्यक रूप से शामिल न हों। जब आवश्यकता होगी, उन्हें बुलावा दिया जाएगा। दूसरी ओर पार्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में आभार यात्रा निकालें और जनता को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करें।

    चुनाव हार भी गए हो तो बिना किसी राग या द्वेष के उनसे मिले और सहयोग के लिए उनका आभार जताएं। सांसद उम्मीदवार भी 15 अगस्त के बाद यात्रा पर निकालेंगे।

    यह भी पढ़ें - 

    Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी और गठबंधन के 'कटप्‍पा' ढूंढ रही JDU, रिपोर्ट सामने आते ही होगा तगड़ा एक्‍शन

    Bihar Reservation: संजय झा बोले- बढ़े हुए आरक्षण पर रोक को SC में देंगे चुनौती, विधानसभा चुनाव पर भी कर दी भविष्‍यवाणी