Akshaya Tritiya 2026: सिद्धि योग और रोहिणी नक्षत्र में अक्षय तृतीया आज, राशि के अनुसार खरीदारी से होगा लाभ
akshaya tritiya सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग और रोहिणी नक्षत्र में मनाई जाएगी। इस दिन श्रद्धालु गंगा स्नान, पूजा-पाठ, दान-पुण्य करेंगे। भगवान विष्णु, ...और पढ़ें

अक्षय तृतीया आज। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। अक्षय तृतीया का पर्व सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग व रोहिणी नक्षत्र में पूरे दिन मनाया जाएगा। इस दिन श्रद्धालु गंगा स्नान, पूजा पाठ, अनुष्ठान, शुभ कार्य करने के साथ दान-पुण्य करेंगे।
akshaya tritiya 2026 के दिन श्रद्धालु श्री हरि विष्णु, माता लक्ष्मी व गौरी की भी पूजा अर्चना (Akshya Tritiya Pujan Vidhi) करेंगे। इस दिन भगवान नारायण व लक्ष्मी माता को कमल पुष्प, श्वेत फूल, कमलगट्टा, इत्र, अभ्रक, खीर का भोग आदि से पूजा के बाद श्रीसूक्त, कनकधारा का पाठ करना शुभ माना जाता है।
पर्व पर चरण पादुका, अन्न, ऋतुफल, चना, भोजन सामग्री, वस्त्र आदि का दान एवं बेसहारा पशुओं को खाने-पीने की वस्तु देने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है।
ज्योतिष आचार्य पंडित राकेश झा ने बताया कि ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संयोग, शुभ योगों के महासंयोग, सर्वसिद्धि मुहूर्त व अबूझ मुहूर्त में स्वर्ण, चांदी, कांसा जैसे पवित्र धातु, मोती, रत्न, स्थिर संपत्ति आदि खरीदने से शुभता व सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
उसके कोषागार में सदैव धन-धान्य की वृद्धि होती है। इससे घर में सुख-समृद्धि, संपन्नता में वृद्धि, अक्षय लाभ व लक्ष्मी माता का वास होता है।
अलग-अलग राशियों के अनुसार दान व पूजन की विधि
मेष: मूंगा, चांदी या सोना के आभूषण की खरीदारी करें। साथ ही मसूर की दाल या चावल का दान करें।
वृष: चांदी के पात्र, हीरा या मुख्य अनाज की खरीदारी करें।
मिथुन: अचल संपत्ति की खरीदे एवं तुलसी का पौधा लगाएं।
कर्क: मोती, रजत आभूषण, लक्ष्मी-नारायण की प्रतिमा व लड्डू गोपाल के वस्त्र खरीदें।
सिंह: स्वर्ण आभूषण, तांबा के बर्तन व पीला वस्त्र की खरीदें।
कन्या: चांदी का सिक्के खरीदने के साथ निवेश करना लाभकारी होगा।
तुला: सफेद वाहन, चांदी व बिजली उपकरण की खरीदने के साथ श्रीसूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक: चांदी के पात्र, जल से जुड़ी चीजें या अचल संपत्ति की खरीदारी करें।
धनु: पीतल का पात्र, सोना आभूषण या धार्मिक पुस्तक खरीदे।
मकर: पीतल या तांबा का बर्तन खरीदे।
कुंभ: नीलम, चांदी का सामान की खरीदारी करने के साथ श्रीहरि विष्णु को पीली मिठाई अर्पित करें।
मीन: पानी का पात्र, पीला वस्त्र, पीतल का सामान खरीदे।
सूर्य से की जाती है स्वर्ण की तुलना
स्वर्ण की तुलना सूर्य से की जाती है। अक्षय तृतीया पर सूर्य देवता सबसे तेज चमकते हैं। इसीलिए सोना खरीदना शक्ति, शौर्य, प्रखरता व ताकत में वृद्धि दिलाता। इसलिए अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना गया है।
पूजन और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
तृतीया तिथि: सुबह 10:45 बजे तक
रोहिणी नक्षत्र: सुबह 7:45 बजे से दिन भर
शुभ योग मुहूर्त: सुबह 8:36 बजे से 10:12 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:23 बजे से 12:14 बजे
चर-लाभ-अमृत मुहूर्त: दोपहर 1:25 बजे से 6:14 बजे तक
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Crash: अक्षय तृतीया के बाद धड़ाम हुई सोना-चांदी, खरीदने वालों की हुई मौज; चेक करें लेटेस्ट रेट
यह भी पढ़ें- मोर-मुकुट और रत्नजड़ित श्रृंगार, अक्षय तृतीया पर बांकेबिहारी के चरण दर्शन को उमड़े भक्त; कारपेट से गुजर रहे श्रद्धालु