Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar: नीतीश कुमार को बड़ा झटका! अब इस दिग्गज नेता ने दिया JDU से इस्तीफा, कारण भी बताया

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 05:01 PM (IST)

    Ali Ashraf Fatmi Resigns अली अशरफ फातिमी के बारे में यह चर्चा है कि वह फिर से राजद का दामन थाम सकते हैं। वह मधुबनी या फिर दरभंगा से जदयू की टिकट पर चु ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार को बड़ा झटका! अब इस दिग्गज नेता ने दिया JDU से इस्तीफा, कारण भी बताया
    नीतीश कुमार को बड़ा झटका! अब इस दिग्गज नेता ने दिया JDU से इस्तीफा, कारण भी बताया

    डिजिटल डेस्क, पटना। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनता दल यूनाइटेड ने कमर कस ली है। जेडीयू बिहार की 16 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस सबके बीच नीतीश कुमार को बड़ा झटका भी लगा है। जदयू के दिग्गज नेता अली अशरफ फातिमी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे को लेकर खुद जानकारी दी है।

    अली अशरफ फातिमी ने कहा, "मैंने आज इस्तीफा दे दिया है। मैंने राष्ट्रीय महासचिव के पद से भी इस्तीफा दे दिया है। कारण व्यक्तिगत नहीं है... महागठबंधन सरकार बिहार में ठीक से चल रही थी। नीतीश कुमार की छवि स्थापित हो रही थी और उनके उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कार्यों की भी सराहना हो रही थी"।

    इसलिए छोड़ी पार्टी

    उन्होंने आगे कहा कि संविधान और भारत के भविष्य को बचाने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि इंडी गठबंधन चुनाव जीते। मैं इस बात से आहत था कि जदयू इंडी छोड़ एनडीए में चली गई और इसलिए मुझे पार्टी छोड़ने और अन्य विकल्प तलाशने के लिए मजबूर होना पड़ा।

    RJD ज्वाइन करेंगे फातिमी

    अली अशरफ फातिमी के बारे में यह चर्चा है कि वह फिर से राजद का दामन थाम सकते हैं। वह मधुबनी या फिर दरभंगा से जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। जदयू के एनडीए में शामिल होने के बाद दोनों सीट भाजपा के पास चली गयी। ऐसे में फातिमी ने जदयू से इस्तीफा दे दिया।

    खबरें और भी

    राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा है कि वह दरभंगा या फिर मधुबनी से राजद के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

    ये भी पढ़ें- 'चिराग पासवान को...', पारस के इस्तीफे पर BJP का क्लियर कट जवाब; क्या पशुपति के लिए दरवाजे बंद?

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा की NDA से नाराजगी दूर, BJP के इस ऑफर को किया मंजूर