Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा की NDA से नाराजगी दूर, BJP के इस ऑफर को किया मंजूर

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 05:17 PM (IST)

    कल तक सीटों को लेकर नाराज चल रहे उपेंद्र कुशवाहा की आज एनडीए से बात बन गई है। अब वह एनडीए में ही हैं और उनकी नाराजगी भी दूर हो गई है। उन्होंने मंगलवार ...और पढ़ें

    उपेंद्र कुशवाहा की NDA से नाराजगी दूर, BJP के इस ऑफर को किया मंजूर
    उपेंद्र कुशवाहा की NDA से नाराजगी दूर, BJP के इस ऑफर को किया मंजूर

    HighLights

    1. उपेंद्र कुशवाहा की NDA में डील फाइनल
    2. उपेंद्र कुशवाहा को एक लोकसभा और एक विधान परिषद की सीट मिलेगी

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar NDA Seat Sharing बिहार एनडीए से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। उपेंद्र कुशवाहा की एनडीए के साथ डील फाइनल हो गई है। उपेंद्र कुशवाहा अब एनडीए से नाराज नहीं हैं।

    दरअसल, राष्ट्रीय लोक मोर्चा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े से मुलाकात की।

    मुलाकात को लेकर तावड़े ने कहा, "सीट बंटवारे के पहले ही कुशवाहा को बताया गया था लोकसभा की एक सीट व विधान परिषद की एक सीट दी जाएगी।"

    उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर लिखा- आज मेरे दिल्ली आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े जी से मुलाकात हुई। हमने बिहार की सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की।

    बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा-

    भाजपा खुद 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सहयोगी जदयू को 16 सीटें दी है। चाचा-भतीजा के बीच सीटों को लेकर चल रही जुबानी जंग में भतीजे की जीत हुई और चाचा पैदल हो गए। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को पांच सीटें दी है। जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा यानी उपेंद्र कुशवाहा को एक और मांझी की हम को एक सीट मिली है।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: नीतीश कुमार को बड़ा झटका! अब इस दिग्गज नेता ने दिया JDU से इस्तीफा, कारण भी बताया

    ये भी पढ़ें- Rohini Acharya: मां राबड़ी देवी का बदला लेंगी रोहिणी आचार्य? इस सीट से चुनावी समर में कूदने की चर्चा