Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'सत्तू पिएं अमित शाह, बिहार में बहुत गर्मी है...', गृहमंत्री के अटैक पर तेजस्वी यादव ने ली चुटकी

    Updated: Sun, 21 Apr 2024 11:06 PM (GMT+05:30)

    गृह अमित शाह रविवार को एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने कटिहार पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने लालू और कांग्रेस पर तीखे हमले किए। ...और पढ़ें

    गृहमंत्री के बयान पर तेजस्वी यादव ने ली चुटकी। (फाइल फोटो)
    गृहमंत्री के बयान पर तेजस्वी यादव ने ली चुटकी। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सत्तू पीएं अमित शाह, इससे दिमाग शांत, शरीर ठंडा रहता है : तेजस्वी

    राज्य ब्यूरो, जागरण, पटना। लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में चुनावी सभाओं और रैलियां को जोर बढ़ रहा है। रविवार को गृह अमित शाह एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए कटिहार में थे। यहां उन्होंने महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला।

    शाह की बिहार यात्रा के बीच नेता प्रतिपक्ष ने चुटकी लेते हुए कहा,

    बिहार में गर्मी बहुत है। अमित शाह जी जब भी बिहार आएं तो सत्तू पीएं इससे शरीर ठंडा और दिमाग शांत रहता है। सत्तू पीने से बिहार की जानकारी भी हो जाएगी।

    जनता ने बना लिया है मन...

    रांची में महागठबंधन की रैली को संबोधित करने के बाद पटना पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि रांची की रैली शानदार रही। लोगों का ऐसा हुजूम उमड़ा की मैदान छोटा पड़ गया। उन्होंने कहा जनता ने मन बना लिया है। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश से ये लोग (एनडीए गठबंधन) साफ हो रहा है। इसके बाद इनके पास करने के लिए कुछ नहीं होगा।

    अमित शाह ने क्या कहा था?

     सभा को संबोधित करते हुए कहा अमित शाह ने दावा किया कि पीएम मोदी ने देश से परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टिकरण को समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि सालों से कांग्रेस और इनके साथी लालू यादव कहते थे कि गरीबी हटाओ, लेकिन कोई गरीबी नहीं हटी। उन्होने कहा कि पीएम मोदी ने महज 10 साल में देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाल दिया। लालू और राबड़ी ने मिलकर बिहार को जंगलराज में बदल दिया था।

    एनडीए के डबल इंजन पर राजद का अटैक

    दूसरी ओर राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने शाह की बिहार यात्रा के बाद कहा कि कुछ कालखंड को छोड़कर बिहार में पिछले दस वर्षों से बिहार में डबल इंजन की सरकार है।

    चितरंजन ने कहा कि इन दस वर्षों में बिहार को क्या दिया गया इस पर चुप्पी साधे रहे गए। 2014 के लोकसभा चुनाव के समय बेरोजगारी और महंगाई पर किए गए वादों की कोई चर्चा नहीं की।

    उन्होंने कहा भाजपा नेताओं की बातों को कोई अब गंभीरता से लेता भी नहीं है, क्योंकि सभी इस बात को समझ चुके हैं कि भाजपा केवल झूठ बोलने वालों की पार्टी है।

    यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: 'जंगलराज के युवराज...' नौकरी का क्रेडिट लेने पर बिहार में झिड़ी सियासी जंग, तेजस्वी पर भड़की JDU

    Rohini Acharya : 'नीतीश कुमार के पास...', बिहार CM के बयान पर भड़की रोहिणी आचार्य; कह दी ऐसी बात

    Bihar Politics: राहुल गांधी के आने के बाद एनडीए ने अचानक बदली रणनीति, दूसरे चरण के चुनाव से पहले झोंकी ताकत